T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी नहीं किया, अब सीधे मिला बड़ा मौका, WPL में रचा था इतिहास – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें टी20 के खिताब पर टिक गई हैं. जून 2026 में इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है और इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. दिग्गज कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस स्क्वॉड में ज्यादातर खिलाड़ियों के सेलेक्शन उम्मीद के मुताबिक रहे हैं लेकिन एक खिलाड़ी की एंट्री ने चौंकाया है. ये खिलाड़ी हैं तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है.
24 साल की गेंदबाज नंदनी शर्मा का नाम शनिवार 2 मई को हुए टीम इंडिया के सेलेक्शन में आया. बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई सेलेक्शन मीटिंग के बाद जब टीम का ऐलान हुआ तो 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में नंदनी के नाम पर सबसे ज्यादा हैरानी हुई. हैरानी इसलिए क्योंकि नंदनी को पहली बार ही किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया से बुलावा आया है. इससे पहले उन्हें कभी-भी किसी सीरीज या टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था.
मगर चंडीगढ़ के लिए खेलने वाली दाएं हाथ की पेसर नंदनी को फिर भी चुना गया है और इसकी वजह उनका घरेलू क्रिकेट और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दमदार प्रदर्शन है. नंदनी ने पहली बार WPL 2026 सीजन में अपनी छाप छोड़ी, जहां वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं. उन्होंने इस दौरान एक ही मैच में हैट्रिक और 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था.
नंदनी का प्रदर्शन पूरे सीजन में शानदार रहा था. इस युवा पेसर ने पूरे सीजन में 10 मैच में 17 विकेट लिए थे. वो सोफी डिवाइन के साथ 17 विकेट लेकर इस सीजन की सबसे सफल गेंदबाज थीं. WPL के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का एक सीजन में ये सबसे अच्छा प्रदर्शन था. इसका ही इनाम उन्हें मिला है.
अब नंदनी को वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है या नहीं, नजरें इस पर रहेंगी. हालांकि वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड में ही 3 टी20 मैच की सीरीज भी खेलनी है और इस सीरीज में ही उनका डेब्यू भी हो सकता है. इसके अलावा उन्हें लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के स्क्वॉड के लिए भी चुना गया है.
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फूलमाली, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, राधा यादव.
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News