—विज्ञापन—
Australia Big Loss: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर 13 फरवरी यानी आज देखने को मिला. टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे ने 19 रन से कंगारू टीम को पराजित किया. ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम जिम्बाब्वे के सामने बुरी तरह फेल हुआ और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. जिम्बाब्वे इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गया है.
टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की. ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की पारी खेली, वहीं टदिवनाशे मरुमानी और रयान बुर्ल ने 35-35 रन बनाए. कप्तान सिकंदर रजा ने फिनिशिंग टच दिया और मात्र 13 गेंद में 25 रन जड़ दिए. इसी के दम पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 169 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रनों का बड़ा लक्ष्य था.
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 29 रन पर चार विकेट गंवा बैठे. इसके बाद मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लग रहा था कि वो पारी को संभाल लेंगे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट हो गए. मैट रेनशॉ ने 65 रन की पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत के करीब नहीं ले जा पाए. ऑस्ट्रेलिया 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे ने 23 रन से जीत दर्ज की.
A post shared by ICC (@icc)
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया को रहना होगा इन 5 पाक खिलाड़ियों से सावधान! बिगाड़ सकते हैं T20 World Cup का प्लान
जिम्बाब्वे जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर आ गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया एक जीत और एक हार के साथ तीसरे पायदान पर है. जिम्बाब्वे का अगला मैच आयरलैंड और श्रीलंका से होने वाला है. जिम्बाब्वे का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. अगर वो इन दोनों में से एक भी जीत जाते हैं, तो क्वालीफाई कर लेंगे. अब हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. उन्हें अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से भी जीतना होगा. अगर बारिश हुई, तो ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगड़ भी सकता है.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ZIM: T20 WC 2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे के आगे चारों खाने चित हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in