Taiwan Stock Market: कई सालों तक भारत को मजबूत आर्थिक विकास, लाखों खुदरा निवेशकों और तेजी से बढ़ते कॉर्पोरेट क्षेत्र के आधार पर दुनिया के सबसे रोमांचक शेयर बाजारों में से एक माना जाता था. लेकिन अब ताइवान कुल शेयर बाजार मूल्य में भारत से आगे निकल गया है और इसका कारण एआई AI से काफी हद तक जुड़ा है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान का शेयर बाजार निवेशकों का करीब 4.95 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो भारत के 4.92 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा ज्यादा है. ताइवान के छोटे आकार और जनसंख्या को देखते हुए यह उछाल बेहद चौंकाने वाला लग सकता है. हाला कि, मौजूदा ग्लोबल इन्वेस्टरों में एक बड़े आंकड़ा , यानी एआई, का पीछा कर रहे हैं और ताइवान इसके केंद्र में स्थित है.
दुनियभर के बाजारों में एआई की धूम
AI का महत्व हमारे रोजमर्रा और उद्योगों में तेजी से बढ़ रहा है. AI ग्लोबल मार्किट में निवेश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विषयों में से एक बन गई है. चैटबॉट से लेकर स्मार्ट डिवाइस और डेटा सेंटर तक, एआई को काम करने के लिए शक्तिशाली कंप्यूटर चिप्स की जरूरत पड़ती है. एआई से जुड़े कारोबारों की ओर अचानक बढ़े इस रुझान ने निवेशकों को सेमीकंडक्टर डेवल्पमेंट क्षेत्र में लगी कंपनियों की ओर खेंचा है. एक ऐसा क्षेत्र जिसमें ताइवान का दबदबा है. गौरतलब है कि, एआई से जुड़े क्षेत्रों में निवेश बढ़ने के साथ ही भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बना.
Rupee News: तेल, रुपया और युआन… जानिए क्यों पुराने आर्थिक नियमों से नहीं संभल रही हमारी करेंसी
भारत क्यों रह गया पिछे ?
ऐसा नहीं है भारत का शेयर बाजार कम है, भारत अब भी काफी मजबूत है, बात करें सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या ज्यादा है और अर्थव्यवस्था भी कहीं ज्यादा बड़ी है. हालांकि, हाल ही में निवेशकों का रुख जिसको लेकर काफी सतर्क हो गया है. वही, ईरान- अमेरिका के बीच चल रहे विश्व युद्ध के मद्देनजर जैसी कई चिंताओं ने भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव डाला है, जिनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कंपनियों की आय में कमजोर बढ़ोतरी, रुपये का कमजोर होना शामिल हैं.
दूसरी वजह यह भी है कि, विदेशी निवेशकों ने भी भारतीय बाजारों से पैसा निकाल लिया है, जिससे आकलन पर ज्यादा दबाव पड़ा है. बड़ा फर्क आईटी सेक्टर में निवेश का है. ताइवान के बिल्कुल उलट, भारत में अभी तक ग्लोबल लेवल पर दबदबा रखने वाली सूचीबद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनियां या एआई हार्डवेयर कंपनियां नहीं हैं जो मौजूदा एआई निवेश की लहर से सीधे फायदा उठा सकें. जिसपर भारत को काफी ध्यान देने की जरूरत है.
Stock Market Live Today: आज रफ्तार नहीं पकड़ पाया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट कारोबार में फंसे, निवेशकों में डर
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.