TCS केस: AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, निदा खान को दी थी पनाह – Aaj Tak News

Feedback
TCS केस में पुलिस एक्शन हुआ है. संभाजीनगर के AIMIM पार्षद मतीन पटेल को गिरफ्तार किया गया है. उनपर TCS केस की आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप लगा था. कोर्ट में हाजिर न होने की वजह से उनके खिलाफ वारंट निकला था. अब नासिक पुलिस ने मतीन पटेल को अरेस्ट किया है.
निदा खान के ‘मददगार’ AIMIM पार्षद मतीन के घर और ऑफिस पर पहले ही बुलडोजर चल चुका है. बता दें कि आरोपी निदा खान को जुलाई में जमानत मिल चुकी है. वह गर्भवती है.
मार्च 2026 में IT कंपनी TCS की नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. इसके बाद HR निदा खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
अभी पिछले हफ्ते एक कोर्ट ने इनमें से पांच आरोपियों को जमानत दी थी. कोर्ट ने माना कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच लगभग पूरी हो चुकी है.
एडिशनल सेशन जज अमित विनायक खरकर ने 30 जुलाई को रजा रफीक मेमन, आसिफ आफताब अंसारी, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, शफी भिकन शेख और तौसीफ बिलाल अत्तार की जमानत अर्जी मंजूर की थी. उन्हें नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज कई FIR के सिलसिले में जमानत दी गई.
कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसी कोई गंभीर आशंका नहीं है कि रिहा होने पर आरोपी गवाहों को धमकाएंगे या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेंगे.
इसमें TCS कर्मी रजा रफीक मेमन पर यौन टिप्पणी करने, पीड़िता को गलत तरीके से छूने, यौन संबंध बनाने की मांग करने और अपने धर्म को बेहतर बताते हुए पीड़िता के धर्म का अपमान करने का आरोप लगा था. पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी हरकतों का समर्थन किया.
हालांकि, बचाव पक्ष के वकील राहुल कलीवाल ने दावा किया कि कथित टिप्पणियां, अगर उन्हें सच भी मान लिया जाए, तो वे ऑफिस में ‘हल्की-फुल्की मजाक-मस्ती’ थीं.
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि आरोपी तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में हैं.
फिलहाल SIT, TCS यूनिट में महिला कर्मचारियों के कथित शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के सिलसिले में दर्ज कुल नौ मामलों की जांच कर रही है. TCS ने नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न में कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News