Tej Pratap Yadav News Live: तेजप्रताप-अनुष्का लव स्टोरी के बीच निशु की एंट्री, अब क्या करेंगे लालू के बड़े ल… – News18 Hindi

पटना. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड की फोटो सामने आने के बाद लालू परिवार के साथ-साथ बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है. लोगों के मन में बार-बार यह सवाल आ रहा है कि तेजप्रताप यादव अब क्या करेंगे? वहीं अब तेजप्रताप यादव केस में एक और नया एंगल जुड़ गया है. दरअसल अब तेजप्रताप की एक और गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गयी है, जिनका नाम निशु सिन्हा बताया जा रहा है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक ट्वीट भी किया था. जीतनराम मांझी ने कहा था- कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा” के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की ज़िंदगी भी बर्बाद करवा दे?
वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- तेज प्रताप का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है. यह कार्रवाई तेज प्रताप की एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिश्ते का दावा किया था. वहीं तेजप्रताप-अनुष्का की इस लव स्टोरी पर सियासी दलों की प्रतिक्रिया के साथ-साथ नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं.
तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने के लालू यादव के फैसले पर जेडीयू और बीजेपी ने लालू के फैसले पर सवाल उठाए हैं. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे “लालू परिवार की पुरानी आदत” करार देते हुए कहा कि पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना RJD की रणनीति है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, “लालू और तेजस्वी ने किसी को नहीं छोड़ा, अब अपने बेटे को बेदखल कर नाटक कर रहे हैं.” वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें ऐसी चीजें न तो पसंद हैं और न बर्दाश्त. हम बिहार के लिए समर्पित हैं. तेज प्रताप का निजी जीवन उनकी अपनी जिम्मेदारी है.” तेजस्वी ने इस मामले से दूरी बनाए रखने की कोशिश की है.
सवाल उठ रहा है कि तेज प्रताप अब क्या करेंगे? कुछ विश्लेषकों का मानना है कि वे नई पार्टी बना सकते हैं या किसी अन्य दल से गठजोड़ कर सकते हैं. 2019 में तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने की घोषणा की थी, क्या अब वे फिर बगावत करेंगे? दरअसल बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. ऐसे में तेज प्रताप यादव हाथ पर हाथ धरे तो नहीं बैंठेंगे. सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताव यादव एक बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं. राजद के दरवाजे बंद होने के बाद वह अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.
सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप यादव की चुप्पी इस बात का इशारा कर रही है कि वह कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं. वह अपनी अलग सियासी ताकत खड़ी करने की तैयारी में हैं. इसके लिए वह दो नामों पर विचार कर रहे हैं. एक नाम होगा डीएसएस यानी धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ और दूसरा सीजेपी यानी छात्र जनशक्ति परिषद. जी हां, अगर तेज प्रताप अपनी अलग पार्टी बनाते हैं तो इन दोनों नामों में से एक पर विचार करेंगे. इसकी वजह भी है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने आरएसएस के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ बनाया था. जबकि यूथ ऑर्गनाइजेशन के लिए छात्र शक्ति परिषद का गठन किया था.
Tej Pratap Yadav News: तेजप्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद, लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. वहीं इसी बीच तेजप्रताप के मामा साधु यादव ने उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है. साधु यादव ने तेजप्रताप पर कई लड़कियों से संबंध होने के आरोप लगाए हैं. साधु यादव ने यह भी खुलासा किया कि लालू यादव ने एक लड़की को 5 करोड़ रुपये दिए थे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News