Thalapathy Vijay की वो स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म, जिसमें पिता की हत्या ने बदला बेटे का पूरा करियर, मूवी में मिलेगा डबल रोल का तड़का – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Thalapathy Vijay Bigil Movie: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसके आज भी कई फैंस दीवाने हैं. आइए जानते हैं.  
साउथ सिनेमा के बड़े नाम थलपति विजय की कई फिल्मों का आज भी फैंस का बेसब्री से इंतजार रहता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इस स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म को आप जरूर देखें.
विजय थलपति की ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम है ‘Bigil’ (बिजिल). यह फिल्म केवल एक्शन और ड्रामा ही नहीं, बल्कि खेल और जज्बात का एक बेहतरीन मेल है. 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत विजय का डबल रोल है. वह इसमें पिता ‘रायप्पन’ और बेटे ‘माइकल’ (बिजिल) दोनों के किरदारों में नजर आते हैं. पिता रायप्पन एक लोकल डॉन है, जो चाहता है कि उसका बेटा हिंसा की दुनिया से दूर रहकर फुटबॉल में अपना नाम कमाए.
फिल्म की कहानी में असली मोड़ तब आता है जब माइकल का फुटबॉल करियर ऊंचाइयों पर होता है. उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. इस हादसे के बाद माइकल का पूरा जीवन बदल जाता है.
अपने पिता को खोने के गम और हालातों के चलते वह फुटबॉल छोड़कर अपने पिता की विरासत (गैंगस्टर की दुनिया) संभालने को मजबूर हो जाता है. उसका चमकता हुआ खेल करियर एक पल में खत्म हो जाता है. लेकिन इसके बाद कहानी दूसरा मोड़ लेती है.
सालों बाद, माइकल को एक मौका मिलता है अपनी पुरानी जिंदगी की ओर लौटने का, लेकिन इस बार एक कोच के रूप में. उसे महिला फुटबॉल टीम को ट्रेनिंग देनी होती है. यहाँ से फिल्म में जबरदस्त स्पोर्ट्स ड्रामा शुरू होता है. वह न केवल लड़कियों को फुटबॉल सिखाता है, बल्कि उन्हें समाज की बंदिशों से लड़ना भी सिखाता है.
यह फिल्म आपको Prime Video पर मिलेगी. इसको 6.7 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप थलपति विजय के फैन हैं, तो इस 2 घंटे 59 मिनट की फिल्म को जरूर देखें. यह मनोरंजन का पूरा पैकेज है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News