These iphone and ipad on hacking risk in india cert alert warning for ios update – News24 Hindi

—विज्ञापन—

अगर आप iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं और इन्हें पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. भारत में कुछ Apple डिवाइस फिलहाल जोखिम में बताए गए हैं. केंद्र सरकार ने Apple डिवाइस में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी को लेकर चेतावनी जारी की है. यह एडवाइजरी CERT-In यानी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से आई है.  (AI Generated image)
रिपोर्ट के मुताबिक, iOS और iPadOS के पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone और iPad ज्यादा जोखिम में हैं. खासतौर पर 18.7.8 और 26.4.2 से पहले के वर्जन असुरक्षित माने गए हैं. जिन यूजर्स ने अपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, उनके लिए खतरा ज्यादा है. ऐसे डिवाइस हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं और डेटा लीक होने की संभावना बढ़ जाती है. (Photo-Freepik)
साइबर एजेंसी के अनुसार, इस खामी का फायदा उठाकर कोई भी रिमोट हमलावर डिवाइस में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है. (Photo-Freepik)
इस समस्या को ‘हाई सीवियरिटी’ कैटेगरी में रखा गया है. इसका मतलब है कि यह खामी यूजर्स, कंपनियों और आईटी सिक्योरिटी टीम्स सभी के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है. यह समस्या Apple की नोटिफिकेशन सर्विस में मौजूद एक लॉगिंग इश्यू से जुड़ी है, जहां कुछ नोटिफिकेशन डिलीट होने के बाद भी डिवाइस में सेव रह सकते हैं. (Photo-Freepik)
अगर किसी को आपके डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है, तो वह इन सेव नोटिफिकेशन के जरिए आपके मैसेज, अलर्ट या ऐप से जुड़ी जानकारी देख सकता है. (Photo-Freepik)
जिन लोगों के फोन में पर्सनल या संवेदनशील जानकारी होती है, उनके लिए यह खतरा और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है. (Photo-Freepik)
इस समस्या से बचने के लिए Apple ने सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिए हैं. यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट iOS या iPadOS वर्जन पर अपडेट करना चाहिए, ताकि डेटा सुरक्षित रह सके. (Photo-Freepik)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News