Top Hindi News Today Live: मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – NavaBharat

Headline-Top Hindi News Today Live
23 Dec 2024 09:24 PM (IST)

23 Dec 2024 09:24 PM (IST)

अल्लू अर्जुन को नोटिस जारी, पुलिस ने कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने भगदड़ मामले में नोटिस जारी किया है। बता दें कि पुष्पा-2 मूवी के स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में भगदड़ मच गई थी. इस दौराम एक महिला की मौत हो गई थी।
23 Dec 2024 08:09 PM (IST)

23 Dec 2024 08:09 PM (IST)

मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का देहांत हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बेनेगल लंबे समय से बीमार थे। जानकारी के मुताबिक 1976 में उन्हें पद्म श्री तथा 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने मीडिया में उनकी मौत की पुष्टि की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 09:12 PM (IST)

23 Dec 2024 08:01 PM (IST)

महाराष्ट्र के मानखुर्द में एक गोदाम में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र में मानखुर्द के मंडला इलाके में आग लगने की खबर आ रही है। आग एक स्क्रैप गोदाम में लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 08:02 PM (IST)

23 Dec 2024 07:33 PM (IST)

एक देश एक चुनाव को लेकर 8 जनवरी को होगी जेपीसी की पहली बैठक

एक देश एक चुनाव पर बनी जेपीसी की 8 जनवरी , 2025 को पहली बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में एक देश एक चुनाव को लेकर बिल पेश किया था जिसे जेपीसी के पास भेज दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 07:46 PM (IST)

23 Dec 2024 07:02 PM (IST)

बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

बिहार में 36 IPS अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। राज्य सरकार की ओर से 8 अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। जबकि 3 तीन आईपीएस अधिकारी को आईजी रैंक में प्रमोट किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 06:43 PM (IST)

23 Dec 2024 06:43 PM (IST)

ओवैसी को संसद में जय फिलिस्तीन बोलना पड़ा भारी, कोर्ट ने हाजिर होने के लिए किया तलब

बरेली की एक कोर्ट ने AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को तलब किया है। अदालत ने संसद में जय फिलिस्तीन बोलने के मामले में उनको तलब किया है। अदालत ने 7 जनवरी 2025 को कोर्ट में हाजिर होने के लिए उनको नोटिस जारी किया है।
23 Dec 2024 06:51 PM (IST)

23 Dec 2024 06:07 PM (IST)

संभल हिंसा की जांच के लिए पहुंची FSL टीम

शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में जांच तेज हो गई है। इस के लिए आगरा से पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने हिंसा वाले इलाकों का दौरा किया। टीम ने बाकायदा हिंसा वाले जगहों को न सिर्फ देखा बल्कि एक-एक चीज पर बारीकी से नजर डाली और टीम फिलहाल संभल में अपनी जांच कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
23 Dec 2024 06:05 PM (IST)

23 Dec 2024 05:56 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी रामासुब्रमण्यम को बनाया गया NHRC का अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हुई पैनल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज कोटा के लिए न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम का नाम सुझाया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 05:23 PM (IST)

23 Dec 2024 05:02 PM (IST)

सरकार ने खत्म की No-Detention Policy, कक्षा 5 और 8 के फेल छात्र अब नहीं होंगे पास

केंद्र सरकार ने बच्चों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार (RTE) नियम, 2010 में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को समाप्त कर दिया गया है। नए नियम के मुताबिक, अब कक्षा 5 और 8 के वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को पास नहीं किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
23 Dec 2024 04:49 PM (IST)

23 Dec 2024 04:49 PM (IST)

विनेद कांबली की बिगड़ी तबीयत, पूर्व क्रिकेटर को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार 21 दिसंबर को उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि सोमवार को उनकी हालत स्थिर थी, वह गंभीर देखभाल में रहे।
23 Dec 2024 04:22 PM (IST)

23 Dec 2024 04:22 PM (IST)

शेख हसीना की वापसी की उठी मांग, बांग्लादेश सरकार ने भारत को लिखा पत्र

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। मोहम्मद यूनुस की लीडरशिप वाली सरकार ने भारत को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजने की पुष्टि की है, जिसमें मांग की गई है कि शेख हसीना को ढाका भेजा जाए। फिलहाल बांग्लादेश की पूर्व पीएम दिल्ली में ही किसी अज्ञात स्थान पर रह रही हैं।
23 Dec 2024 03:46 PM (IST)

23 Dec 2024 03:46 PM (IST)

बीजेपी परीक्षा फॉर्म पर GST वसूल कर युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़क रही: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को नौकरी तो दे नहीं सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल कर युवाओं के जख्मों पर नमक जरूर छिड़क रही है। प्रियंका ने कहा कि अग्निवीर समेत हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी वसूली जा रही है। फॉर्म भरने के बाद सरकार की विफलता से पेपर लीक हुआ, भ्रष्टाचार हुआ तो युवाओं के ये पैसे डूब जाते हैं।
Hindi Breaking News Live Updates: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में आज सुबह -सुबह बूंदाबांदी से शुरू हुई, जिसके चलते तापमान में तेजी से लुढ़का है। ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिस से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर GST को लेकर हमला बोला है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News