Headline-Top Hindi News Today Live
10 Jan 2025 03:20 PM (IST)
प्रेमानंद महराज के दरबार में पहुंचे कोहली-अनुष्का
Hindi Breaking News Live Updates: खराब फार्म से जूझ रहे दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली परिवार समेत एक बार फिर प्रेमानंद महराज की शरण पहुंचे हैं। बीजीटी में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले भी कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महराज का दर्शन करने गए थे।
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में यूपी भवन में एक पीएसी के जवान ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक जवान ने खुद के लाइसेंसी हथियार से गोलीमार ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।