Top Hindi News Today LIVE Updates: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़…15 से ज्यादा की मौत, अखाड़ों ने रद्द किया अमृत स्नान – Navbharat Live

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 Jan 2025 06:33 AM (IST)

29 Jan 2025 06:33 AM (IST)

कुंभ मेले में भगदड़ के बाद पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर मची भगदड़ में 15 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की ख़बर सामने आ रही है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बात पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात करते हुए स्थिति का जायजा लिया है।
Hindi Breaking News Updates: मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में संगम तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन को अंदाजा था कि करीब 10 करोड़ लोग मौनी अमावस्या के दिन संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे। लेकिन श्रद्धालुओं की तादाद इतनी बढ़ गई की शासन प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान संगम तट पर भगदड़ भी मची जिसके चलते 15 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। जिसके बाद सभी 13 अखाड़ों ने आज का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया है।
महाकुंभ पर मौनी अमावस्या के दिन करोड़ों की संख्या में भीड़ जुटने का अंदेशा पहले से ही था। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद भी था। लेकिन आस्था का हुजूम ऐसा उमड़ा की सारी मुस्तैदी धरी की धरी रह गई…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News