Trade Deal Latest News Update: भारत अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) से जुड़ी अब बड़ी खबर आ गई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने डील पर बयान जारी कर दिया है.
Trade Deal Latest News Update: भारत अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) पर सबसे बड़ी खबर आ गई है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बड़ा बयान दिया है. ट्रेड डील का काम कहां तक पहुंचा, इसका पता लग गया है. आप भी जानिए इसके बारे में डिटेल में.
भारत और अमेरिका (US) के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि समझौते का पहला हिस्सा लगभग फाइनल हो चुका है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच अभी कुछ तकनीकी बिंदुओं और विवरणों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. खासकर इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारत को अमेरिकी बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर पहुंच कैसे मिले.
भारतीय अधिकारियों की एक टीम इस समय वॉशिंगटन में तीन दिन की बातचीत के लिए मौजूद है. इस वार्ता में अंतरिम समझौते के ढांचे पर चर्चा की जा रही है, जिसका टेक्स्ट 7 फरवरी को जारी किया गया था.
पहले समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति दी थी. इसमें रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटाने और बाकी 25 प्रतिशत को 18 प्रतिशत करने की बात थी.
लेकिन 20 फरवरी को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के खिलाफ फैसला दिया. इसके बाद 24 फरवरी से सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई. इन बदलावों के कारण फरवरी में होने वाली मुख्य वार्ता टल गई थी.
वहीं वर्ष 2025-26 में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए China को भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बना दिया है. अमेरिका 2024-25 तक लगातार चार वर्षों तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा था.
Let's Connect with CNBCTV 18
Network 18 Group :
©TV18 Broadcast Limited. All rights reserved.