Rashmi Singh
Date: 22-10-26 15:38
Delhi Police Big Action: दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में त्रिपुरा के युवक के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है. घटना को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा हो रही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को सख्त सजा मिलनी चाहिए. रिजिजू के मुताबिक, दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगी.
ये भी पढ़ें- SBI DATA LEAK: कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो नहीं खतरे में? | Breaking
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें