Trump Warns India: ट्रंप ने भारत को फिर से दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी, PM Modi के लिए कह दी ये खास बात – DNA India

भारत
ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत इस मामले में उनका सहयोग नहीं करता है तो अमेरिका भारत पर फिर से टैक्स बढ़ा सकता है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
सुमित तिवारी
Updated : Jan 05, 2026, 10:17 AM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 5 जनवरी 2026 को एक बार फिर भारत को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर धमकी दी. ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत इस मामले में उनका सहयोग नहीं करता है तो अमेरिका भारत पर फिर से टैक्स बढ़ा सकता है. खबरों के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर मदद नहीं करता, तो हम भारत पर जल्दी से टैक्स बढ़ा सकते हैं. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक ऑडियो में ट्रंप को ये कहते हुए सुना जा सकता है.
पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि पीएम मोदी अच्छे आदमी हैं. उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए आगे की भारत लगातार मुझे खुश करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी तौर पर वे मुझे खुश करना चाहते थे, प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत अच्छे आदमी हैं. वे जानते थे कि मैं खुश नहीं था, और यह उनके लिए महत्वपूर्ण था कि वे मुझे खुश करें. वे व्यापार करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैक्स बढ़ा सकते हैं.
पहले ही लगा रहा था 50 प्रतिशत का टैरिफ
बता दें कि अमरिका ने भारत पर पहले ही 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था. जिसमें से 25% पेनाल्टी के रूप में था, क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा था. ट्रंप के मुताबिक, भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैक्स में सबसे अधिक वृद्धि की गई है, पहले ये 10 प्रतिशत दरें लागू की गई थी फिर 7 अगस्त को 25% और पिछले साल के अंत तक यह 50% तक पहुंच गया था.
 
#WATCH | On India’s Russian oil imports, US President Donald J Trump says, “… They wanted to make me happy, basically… PM Modi’s a very good man. He’s a good guy. He knew I was not happy. It was important to make me happy. They do trade, and we can raise tariffs on them very… pic.twitter.com/OxOoj69sx3
दोनों देशो के बीच का व्यापार
वहीं अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की बात करें तो दोनों देशों के बीच व्यापार में काफी गिरावट दर्ज की गई है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) द्वारा दिसंबर में किए गए विश्लेषण के मुताबिक, भारत का अमेरिका को निर्यात मई से सितंबर 2025 के बीच 37.5% घटकर 8.8 अरब डॉलर से घटकर 5.5 अरब डॉलर हो गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News