चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस, पैकेज राइटिंग और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।
TV न्यूज प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी का शानदार मौका है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए आउटपुट प्रोड्यूसर्स (Output Producers) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास टीवी न्यूज इंडस्ट्री में काम करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
नियुक्ति नोएडा स्थित कार्यालय के लिए की जाएगी। चैनल की ओर से साझा किए गए विवरण में बताया गया है कि उम्मीदवार में मजबूत न्यूज सेंस (Strong News Sense), पैकेज राइटिंग (Perfect Package Writing) और शो मेकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी समझ होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और पोर्टफोलियो talent@bagconvergence.in पर भेज सकते हैं। इस नियुक्ति के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
A post shared by News24 India (@news24official)
प्रसार भारती के तहत आने वाले आकाशवाणी, देहरादून ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लिए अंशकालिक संवाददाता (पार्ट-टाइम कॉरेस्पॉन्डेंट यानी PTC) के पद पर आवेदन मांगे हैं।
प्रसार भारती के तहत आने वाले आकाशवाणी, देहरादून ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लिए अंशकालिक संवाददाता (पार्ट-टाइम कॉरेस्पॉन्डेंट यानी PTC) के पद पर आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
आकाशवाणी की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास पत्रकारिता का कम से कम दो साल का अनुभव हो।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन में दी गई अंतिम तारीख तक 24 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का पौड़ी जिले के जिला मुख्यालय या वहां से 10 किलोमीटर के दायरे में रहना जरूरी है। इसके साथ ही उसे कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए और समाचार जुटाने के लिए जरूरी उपकरण भी उसके पास होने चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समाचारों की रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने योग्य योग्यता के तौर पर रखा गया है।
कितनी मिलेगी रकम?
आकाशवाणी के मुताबिक, इस पद पर काम करने वाले संवाददाता को औसतन 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस रकम में आने-जाने और टेलीफोन का खर्च भी शामिल है। वास्तविक भुगतान तय दिशा-निर्देशों और काम के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि अनुबंध के आधार पर दी जाने वाली नियुक्ति है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, पत्रकारिता के अनुभव और पौड़ी जिले व उत्तराखंड की जानकारी को परखा जाएगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को समसामयिक घटनाओं, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और रेडियो समाचारों की समझ के आधार पर भी आंका जाएगा। उनकी पत्रकारिता की क्षमता, समाचार लिखने के कौशल और संचार तकनीक से परिचित होने को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार के काम की शुरुआती तीन महीने तक निगरानी की जाएगी। इस दौरान अनुबंध हर महीने नवीनीकृत किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर सालाना अनुबंध दिया जा सकता है, जो उम्मीदवार के 60 साल की उम्र तक जारी रह सकता है। इसके लिए रीजनल न्यूज यूनिट के प्रमुख की ओर से काम के संतोषजनक होने का प्रमाण जरूरी होगा।
कौन आवेदन नहीं कर सकता?
केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन में पहले से सेवा दे रहे लोगों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में काम करने वाले कर्मचारियों पर इस भर्ती में विचार नहीं किया जाएगा। किसी राजनीतिक दल के सदस्य भी इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।
कहां और कैसे भेजें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां और हाल की एक तस्वीर भेजनी होगी। आवेदन रजिस्टर्ड डाक से नीचे दिए गए पते पर पहुंचना चाहिए:
प्रमुख, कार्यालय प्रमुख
आकाशवाणी, देहरादून
डाकघर: अजाबपुर कलां
देहरादून – 248001
आवेदन फॉर्म प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:
https://prasarbharati.gov.in/en/pbvacancies/
आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आवेदन के साथ उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, एसएसएलसी प्रमाणपत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों में से किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति देनी होगी। इसके अलावा, पते के प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा और कार्य अनुभव से जुड़े प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी लगानी होंगी।
आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता और काम के अनुभव का ब्योरा देना होगा। साथ ही, कंप्यूटर की जानकारी, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समाचार भेजने की क्षमता, वीडियो कैमरे की उपलब्धता और ऑडियो-विजुअल कवरेज के अनुभव से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आकाशवाणी, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।
मीडिया संस्थान आउटलुक इंडिया (Outlook India) ने एंटरटेनमेंट राइटर के पद पर भर्ती निकाली है। कंपनी को ऐसे पत्रकार की तलाश है
मीडिया संस्थान आउटलुक इंडिया (Outlook India) ने एंटरटेनमेंट राइटर के पद पर भर्ती निकाली है। कंपनी को ऐसे पत्रकार की तलाश है, जिसे भारतीय सिनेमा, ओटीटी, सेलिब्रिटी कल्चर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अच्छी समझ हो। इस पद के लिए मनोरंजन पत्रकारिता या डिजिटल मीडिया में 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है।
आउटलुक पब्लिशिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने लिंक्डइन पर इस भर्ती की जानकारी साझा की है। संस्थान ऐसे उम्मीदवार को अपने साथ जोड़ना चाहता है, जो केवल फिल्मों की रिलीज और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों तक सीमित न रहे, बल्कि मनोरंजन जगत में हो रहे बदलावों, नए रुझानों और कारोबार से जुड़े बड़े मुद्दों को भी सामने ला सके।
इन योग्यताओं की जरूरत
कंपनी के मुताबिक, उम्मीदवार को भारतीय सिनेमा, ओटीटी, सेलिब्रिटी संस्कृति और मनोरंजन उद्योग की मजबूत समझ होनी चाहिए। उसे खबरों के लिए नए विषय और अलग नजरिया तलाशने के साथ-साथ ऐसी मौलिक खबरें लिखने में सक्षम होना चाहिए, जो पाठकों को नई जानकारी दें।
इस पद के लिए जरूरी योग्यताएं इस प्रकार हैं:
सिर्फ सेलिब्रिटी खबरों तक सीमित नहीं रहेगा काम
आउटलुक इंडिया ऐसे लेखक की तलाश में है, जो मनोरंजन जगत की खबरों को व्यापक नजरिये से देख सके। कंपनी चाहती है कि उम्मीदवार ताजा घटनाक्रम को दिलचस्प खबरों में बदलने के साथ-साथ ऐसे मुद्दों की पहचान करे, जिन पर आमतौर पर कम ध्यान दिया जाता है।
उम्मीदवार को महत्वपूर्ण लोगों के इंटरव्यू करने, नए विषयों पर रिसर्च करने और मनोरंजन उद्योग से जुड़ी खबरों का विश्लेषण करने में भी सक्षम होना चाहिए। संस्थान के मुताबिक, खबरों में केवल रोजमर्रा के घटनाक्रम की जानकारी देने के बजाय उनकी पृष्ठभूमि और उनके महत्व को भी सामने लाना जरूरी है।
कहां भेजना होगा आवेदन?
इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे और अपने बेहतरीन काम के सैंपल ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
ईमेल: jobsob@outlookindia.com
आउटलुक इंडिया के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो मनोरंजन जगत को केवल फिल्मों की रिलीज और सेलिब्रिटी की सुर्खियों तक सीमित न मानकर उसके व्यापक बदलावों और कारोबार को समझते हैं।
प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी, देहरादून की रीजनल न्यूज यूनिट ने हिंदी और कुमाऊंनी भाषा में कैजुअल न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी, देहरादून की रीजनल न्यूज यूनिट ने हिंदी और कुमाऊंनी भाषा में कैजुअल न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो देहरादून में रहते हैं और संबंधित भाषा में अच्छी पकड़ रखते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है।
यह भर्ती नियमित नौकरी के बजाय कैजुअल असाइनमेंट के आधार पर होगी। यानी चयनित उम्मीदवारों को संगठन की जरूरत के मुताबिक समय-समय पर काम दिया जाएगा। आकाशवाणी ने हिंदी और कुमाऊंनी, दोनों पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं और चयन प्रक्रिया तय की है।
हिंदी और कुमाऊंनी पदों के लिए जरूरी योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ और प्रसारण के अनुकूल अच्छी आवाज होनी चाहिए।
इस पद के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवार को कुमाऊंनी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और उसकी आवाज प्रसारण के अनुकूल होनी चाहिए।
दोनों पदों के लिए वांछनीय योग्यताएं:
क्या होगा काम?
दोनों पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को मुख्य रूप से ये जिम्मेदारियां निभानी होंगी:
उम्र सीमा 21 से 50 साल
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख तक 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। यानी उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।
नियमित नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार
आकाशवाणी ने स्पष्ट किया है कि कैजुअल असाइनमेंट के आधार पर काम करने से उम्मीदवार को संगठन में नियमित नियुक्ति या सेवा नियमित किए जाने का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को संगठन की जरूरत के हिसाब से समय-समय पर काम दिया जाएगा। आम तौर पर एक महीने में छह दिन से ज्यादा काम नहीं दिया जाएगा। एक साल में असाइनमेंट की संख्या भी 72 से अधिक नहीं होगी।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
वर्ग
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग
300 रुपये
SC/ST/OBC
225 रुपये
बैंक खाते का विवरण
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित बैंक खाते में शुल्क जमा करने का प्रमाण भी देना होगा।
तीन चरणों में होगा चयन
हिंदी और कुमाऊंनी, दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। इनमें लिखित परीक्षा, वॉयस टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रत्येक चरण के लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में संबंधित भाषा के अनुसार अनुवाद, समसामयिक घटनाओं पर संक्षिप्त टिप्पणी और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।
लिखित परीक्षा में 50 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इस चरण में उम्मीदवार की आवाज और समाचार पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके लिए पांच प्रमुख बातों पर ध्यान दिया जाएगा:
वॉयस टेस्ट के बाद जरूरत के अनुसार इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। इसमें उम्मीदवार की पेशेवर योग्यता, संबंधित भाषा की जानकारी और इस काम के लिए उसकी उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा, वॉयस टेस्ट और इंटरव्यू, तीनों देहरादून में आयोजित किए जाएंगे।
31 अक्टूबर तक कहां भेजें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर 31 अक्टूबर 2026 तक आकाशवाणी देहरादून के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन डाक से या सीधे कार्यालय में जाकर दिया जा सकता है।
आवेदन भेजने का पता:
प्रमुख कार्यालय अधिकारी (The Head of Office)
आकाशवाणी, देहरादून
पोस्ट ऑफिस: अजबपुर कलां (P.O. Ajabpur Kalan)
देहरादून – 248001
आवेदन वाले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से यह लिखना होगा: Application for Casual News Reader Cum Translator Hindi and Kumauni in RNU Akashvani Dehradun
जो उम्मीदवार दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन फॉर्म और अलग प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।
निर्धारित तारीख और समय के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन देर से पहुंचने या नहीं पहुंचने की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी। इस संबंध में बाद में किसी तरह का पत्राचार भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परीक्षा की तारीख और जगह की जानकारी कैसे मिलेगी?
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम और परीक्षा की तारीख, समय व स्थान की जानकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के जरिए भी जानकारी दी जाएगी।
लिखित परीक्षा, वॉयस टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।
आवेदन केवल विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही जमा करना होगा।
आवेदन फॉर्म कहां से मिलेगा?
उम्मीदवार आवेदन का निर्धारित प्रारूप प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म का लिंक: https://prasarbharati.gov.in/en/pbvacancies/
आवेदन फॉर्म के साथ कौन से दस्तावेज लगाने होंगे?
आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी भरनी होगी। इसमें नाम, पिता या पति का नाम, संपर्क का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि, आधार नंबर, वर्ग, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर योग्यता और शुल्क जमा करने का विवरण शामिल है। फॉर्म में पासपोर्ट आकार की फोटो लगाने के लिए भी जगह दी गई है।
उम्मीदवार को यह घोषणा भी करनी होगी कि आवेदन में दी गई सभी जानकारियां उसकी जानकारी के अनुसार सही हैं। यदि कोई जानकारी गलत, अधूरी या असत्य पाई जाती है अथवा उम्मीदवार जरूरी योग्यता पूरी नहीं करता, तो किसी भी चरण में उसका आवेदन बिना पूर्व सूचना के रद्द किया जा सकता है।
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज:
जानकारी के लिए संपर्क
आवेदन या भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार आकाशवाणी देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।
दूरदर्शन केंद्र, भोपाल के रीजनल न्यूज यूनिट ने सांकेतिक भाषा के लिए समाचार वाचक (Sign Language Interpreter) के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
दूरदर्शन केंद्र, भोपाल के रीजनल न्यूज यूनिट ने सांकेतिक भाषा के लिए समाचार वाचक (Sign Language Interpreter) के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए भारतीय मूल के ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो भोपाल में रहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकस्मिक आधार पर पैनल में शामिल किया जाएगा। इस काम के लिए एक समाचार बुलेटिन की एक शिफ्ट के हिसाब से 1,650 रुपये दिए जाएंगे।
यह भर्ती भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language-ISL) में समाचार वाचक या प्रस्तोता के तौर पर काम करने के लिए की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सांकेतिक भाषा में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास सांकेतिक भाषा दुभाषिए के तौर पर कम से कम एक साल काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
उम्मीदवार को हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा उसका व्यक्तित्व अच्छा होना चाहिए और वह कैमरे के सामने सहजता से काम कर सके।
क्षेत्रीय, भारतीय और विदेशी मामलों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता के लिहाज से फायदा हो सकता है। उम्मीदवार को क्षेत्र, भारत और विदेश की प्रमुख हस्तियों के नाम और उनके बारे में जानकारी होनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी वांछनीय योग्यता में शामिल है।
हर शिफ्ट के मिलेंगे 1,650 रुपये
इस काम के लिए चयनित उम्मीदवार को एक समाचार बुलेटिन की एक शिफ्ट के लिए 1,650 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अधिकतम सात असाइनमेंट ही मिल सकते हैं। इसलिए यह नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि जरूरत के हिसाब से काम दिया जाएगा।
दूरदर्शन ने साफ किया है कि आकस्मिक आधार पर पैनल में शामिल होने से किसी उम्मीदवार को स्थायी नौकरी का अधिकार नहीं मिलेगा। पैनल में शामिल व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र के बाद इस पर बने रहने के लिए पात्र नहीं होगा।
आवेदन के साथ कौन-से दस्तावेज देने होंगे?
योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां जमा करनी होंगी। इनमें शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, सांकेतिक भाषा से जुड़ी व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र, उम्र का प्रमाण, निवास का प्रमाण और काम के अनुभव का प्रमाणपत्र शामिल हैं।
आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों को अधिसूचना वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तारीख से एक महीने के भीतर आवेदन भेजना होगा।
कहां और कैसे भेजें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप यानी अनुलग्नक-A में भरकर व्यक्तिगत रूप से या स्पीड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं:
निदेशक समाचार
क्षेत्रीय समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र
श्यामला हिल्स, भोपाल
मध्य प्रदेश – 462002
आवेदन को सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम और यह स्पष्ट रूप से लिखना होगा कि आवेदन आकस्मिक आधार पर नियुक्ति के लिए है। आवेदन कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं।
अधूरे आवेदन होंगे खारिज
दूरदर्शन ने स्पष्ट किया है कि जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजे गए आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदनों पर आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह से सिफारिश या अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश करने पर भी आवेदन खारिज किया जा सकता है।
क्षेत्रीय समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र भोपाल और प्रसार भारती उम्मीदवारों के कौशल, योग्यता और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। इनमें लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा, ऑडिशन, स्क्रीन टेस्ट, समूह चर्चा और आवाज के उतार-चढ़ाव से जुड़ी जांच शामिल हो सकती है। जरूरत पड़ने पर संपादन सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से जुड़ी दक्षता भी जांची जा सकती है।
इन परीक्षाओं या साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, महानिदेशक, डीडी न्यूज को बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय पैनल बनाने की प्रक्रिया रद्द करने का अधिकार होगा।
आवेदन फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी
निर्धारित आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को आवेदन किए जा रहे पद का नाम, अपना नाम, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम, स्थायी और वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके साथ शैक्षणिक और अन्य व्यावसायिक योग्यताओं का विवरण भी देना होगा।
उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह किन भाषाओं में बोलने और लिखने में सक्षम है। आवेदन में रोजगार या स्वरोजगार का विवरण, काम का अनुभव और मीडिया संस्थान में काम करने से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। उम्मीदवार को हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो लगानी होगी।
इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में यह जानकारी भी देनी होगी कि उम्मीदवार पहले से आकाशवाणी या दूरदर्शन में काम कर रहा है या नहीं। यदि वह वहां काम कर रहा है, तो संबंधित विभाग या इकाई का नाम बताना होगा।
अंत में उम्मीदवार को घोषणा करनी होगी कि आवेदन में दी गई सभी जानकारियां उसकी जानकारी और विश्वास के अनुसार सही हैं। उसे यह भी स्वीकार करना होगा कि यह असाइनमेंट नियमित रोजगार नहीं माना जाएगा और वह इससे जुड़ी शर्तों को स्वीकार करता है।
जिन पदों पर भर्ती होनी हैं, उनमें सोशल मीडिया, वीडियो एडिटर, कैमरामैन, कॉपीराइटर और यूट्यूब प्रोड्यूसर/मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर शामिल हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। दरअसल, Network18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म News18 Kadak ने अपनी टीम के विस्तार के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट के अनुसार, News18 Kadak को ऐसे लोगों की तलाश है, जिन्हें कंटेंट बनाने, स्टोरीज को प्रभावी ढंग से पेश करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए नए आइडिया पर काम करने में रुचि है।
जिन पदों पर भर्ती होनी हैं, उनमें सोशल मीडिया, वीडियो एडिटर, कैमरामैन, कॉपीराइटर और यूट्यूब प्रोड्यूसर/मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर शामिल हैं।
पोस्ट के मुताबिक, इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऐसे क्रिएटर्स आवेदन कर सकते हैं जो कैमरे, एडिटिंग और नए कंटेंट आइडिया के साथ प्रयोग करने में दिलचस्पी रखते हैं।
ये नियुक्तियां नोएडा के लिए होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे careers@nw18.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग ने लीगल कंसल्टेंट, कैटेगरी-II के एक पद पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी को दोबारा जारी किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग ने लीगल कंसल्टेंट, कैटेगरी-II के एक पद पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी को दोबारा जारी किया है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इस संबंध में मंत्रालय ने 21 सितंबर 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया है।
दरअसल, डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में ट्रांसफर होने के बाद इस वैकेंसी को ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों तक पहुंचाने के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड करने के लिए भेजा गया है। इस पद की वैकेंसी को 26 सितंबर 2026 के रोजगार समाचार, दिल्ली संस्करण में दोबारा प्रकाशित किया गया है।
एक पद पर होगी नियुक्ति
जारी सर्कुलर के मुताबिक, लीगल कंसल्टेंट (कैटेगरी-II) के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक साल के लिए होगी। काम और प्रदर्शन की जरूरत को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुल मिलाकर नियुक्ति की अधिकतम अवधि तीन साल होगी।
इस पद पर चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग (मुख्यालय), जीआईपी, मिंटो रोड, नई दिल्ली में होगी।
50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार की उम्र आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख तक अधिकतम 50 साल होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या बीए एलएलबी की इंटीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को कानूनी मामलों, सेवा नियमों और विनियमों की अच्छी जानकारी के साथ सरकारी नियमों के तहत सेवा मामलों से जुड़े सीएटी, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों को संभालने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
एलएलएम और अन्य अतिरिक्त योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते उन्हें कानूनी मामलों और सेवा नियमों आदि की अच्छी जानकारी हो।
किन कामों की जिम्मेदारी होगी?
चयनित लीगल कंसल्टेंट को डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग के कोर्ट मामलों और कानूनी मामलों को संभालने में मदद करनी होगी। उन्हें मामलों की जांच कर सक्षम अधिकारी को उचित कानूनी कार्रवाई के बारे में सलाह और सिफारिश देनी होगी।
इसके अलावा केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग काउंसल द्वारा तैयार किए गए काउंटर रिप्लाई/काउंटर एफिडेविट के ड्राफ्ट की जांच करना और जरूरत के मुताबिक उसमें सुधार या बदलाव का सुझाव देना होगा।
कंसल्टेंट को यह भी देखना होगा कि कोर्ट मामलों में काउंटर रिप्लाई समय पर दाखिल हो। जरूरत पड़ने पर उन्हें कैट, हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में जाकर कोर्ट की सुनवाई के दौरान विभाग के अधिकारियों की मदद करनी होगी।
उन्हें संबंधित सरकारी वकीलों के साथ कोर्ट मामलों पर चर्चा और ब्रीफिंग में अधिकारियों की मदद करनी होगी। कोर्ट के आदेशों और फैसलों की जांच कर आगे की कार्रवाई के बारे में भी सलाह देनी होगी।
इसके अलावा डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग और जीआईपी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोर्ट मामलों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए प्रशिक्षण देना, सेवा मामलों से जुड़े अंतिम फैसलों और आदेशों की प्रतियां सुरक्षित रखना और कोर्ट मामलों की स्थिति की नियमित रिपोर्ट डायरेक्टर (प्रिंटिंग) को देना भी जिम्मेदारी में शामिल होगा।
उन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड की सुरक्षित कस्टडी भी रखनी होगी। उनके पास रखे रिकॉर्ड के खोने की स्थिति में उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कोर्ट मामलों या कानूनी मुद्दों से जुड़ी फाइलों को संबंधित सेक्शन के एएसओ के जरिए आगे भेजना भी उनके काम का हिस्सा होगा।
70 हजार रुपये मासिक मानदेय
लीगल कंसल्टेंट कैटेगरी-II को 70,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। इसके अलावा 3,000 रुपये स्थानीय आवागमन के लिए दिए जाएंगे। कंसल्टेंट को एक कैलेंडर वर्ष में 8 दिन की छुट्टी मिलेगी, जो आनुपातिक आधार पर होगी।
काम का सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। काम की जरूरत पड़ने पर उन्हें कार्यालय समय के बाद, शनिवार, रविवार या अन्य छुट्टियों में भी काम के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा।
कंसल्टेंट को बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए उपस्थिति दर्ज करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर मानदेय में कटौती हो सकती है।
नौकरी स्थायी नहीं होगी
यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी और शुरुआती अवधि एक साल की होगी। इससे डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग में नियमित नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। इसके साथ डीए, परिवहन सुविधा, सरकारी आवास या सरकारी टेलीफोन जैसी सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी।
काम के प्रदर्शन और पद की जरूरत के आधार पर हर साल नियुक्ति बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, दोनों में से कोई भी पक्ष एक महीने का नोटिस देकर कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकता है।
ऐसे होगा चयन
डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग की चयन समिति आवेदन पत्रों की जांच करेगी और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन के लिए स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
चयन के संबंध में सक्षम प्राधिकारी का फैसला अंतिम होगा और इस मामले में किसी तरह का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तारीख
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन असिस्टेंट डायरेक्टर (एस्टैब्लिशमेंट सेक्शन), डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग, कमरा नंबर 404B, बी-विंग, चौथी मंजिल, जीआईपी, मिंटो रोड, नई दिल्ली-110002 के पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख रोजगार समाचार के दिल्ली संस्करण में वैकेंसी प्रकाशित होने की तारीख से 20 दिन है।
आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, डोमिसाइल, राष्ट्रीयता, पत्राचार का पता, ई-मेल, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता, पिछले 5 साल में किए गए पद/असाइनमेंट, कौशल या ट्रेनिंग और अपनी उपयुक्तता से जुड़ी अन्य जानकारी देनी होगी।
अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए कृप्या नीचे दिए लिंक पर क्लिकर करें-
https://mib.gov.in/sites/default/files/2026-10/psp-division-engagement-of-legal-consultant-category-ii.pdf
कोलकाता: प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र कोलकाता ने अलग-अलग मीडिया और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के लिए असाइनमेंट आधार पर लोगों को पैनल में शामिल करने के लिए आवेदन मांगे हैं।
कोलकाता: प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र कोलकाता ने अलग-अलग मीडिया और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के लिए असाइनमेंट आधार पर लोगों को पैनल में शामिल करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कुल 9 कैटेगरी में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, चुने गए उम्मीदवारों को नियमित कर्मचारी के तौर पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रमों की जरूरत के हिसाब से ‘जब जरूरत होगी, तब’ असाइनमेंट दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और अन्य चयन प्रक्रिया के बाद तैयार किए गए पैनल से किया जाएगा।
किन 9 कैटेगरी में मौका?
उम्र सीमा 21 से 40 साल
सभी कैटेगरी के लिए उम्र 21 से 40 साल रखी गई है। उम्र की गणना नोटिफिकेशन की तारीख के आधार पर होगी।
महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट
दूरदर्शन ने स्पष्ट किया है कि यह नियमित नौकरी नहीं है। चुने गए उम्मीदवारों को कार्यक्रमों की जरूरत के अनुसार असाइनमेंट दिया जाएगा। एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट और एक साल में अधिकतम 84 असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। एक असाइनमेंट में 2 से 3 दिन तक का समय लग सकता है।
पैनल में शामिल होने से उम्मीदवार को नियमित बुकिंग या दूरदर्शन में स्थायी नौकरी के चयन में कोई अधिकार नहीं मिलेगा। उम्मीदवार चाहें तो किसी अन्य संस्थान में नौकरी या अपना काम भी जारी रख सकते हैं।
सिर्फ एक कैटेगरी के लिए कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार केवल एक कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कैटेगरी के हिसाब से स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा या पर्सनैलिटी टेस्ट शामिल हो सकता है।
16 अक्टूबर तक आवेदन
योग्य उम्मीदवारों को केवल गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, वांछनीय योग्यता, उम्र और अनुभव से जुड़े दस्तावेज लगाने होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे है। आवेदन के लिए दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की ओर से जारी गूगल फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/09/advertisement-revised.pdf
डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म फर्स्टपोस्ट ने अपनी इंटरनेशनल डेस्क के लिए राइटर्स की भर्ती निकाली है। कंपनी को वेबसाइट और वीडियो, दोनों के लिए इंटरनेशनल न्यूज राइटर्स की जरूरत है।
डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म फर्स्टपोस्ट ने अपनी इंटरनेशनल डेस्क के लिए राइटर्स की भर्ती निकाली है। कंपनी को वेबसाइट और वीडियो, दोनों के लिए इंटरनेशनल न्यूज राइटर्स की जरूरत है। ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें वैश्विक खबरों की अच्छी समझ हो, अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ हो और ब्रेकिंग न्यूज को प्रभावी तरीके से स्टोरी में बदलने की क्षमता हो।
किन पदों पर होगी भर्ती?
फर्स्टपोस्ट ने दो भूमिकाओं के लिए आवेदन मांगे हैं:
क्या होगी जिम्मेदारी?
चयनित उम्मीदवारों को दुनिया भर में होने वाली प्रमुख घटनाओं और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखनी होगी। उन्हें फर्स्टपोस्ट की वेबसाइट के लिए साफ, सटीक और आकर्षक न्यूज स्टोरी लिखनी होगी।
वीडियो भूमिका के लिए इंटरनेशनल न्यूज से जुड़े वीडियो की स्क्रिप्ट और कंटेंट तैयार करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा। इसके अलावा ग्लोबल न्यूज सोर्स, ट्रेंड्स और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रखनी होगी।
राइटर्स को एडिटर्स और न्यूजरूम की दूसरी टीमों के साथ मिलकर समय पर कंटेंट तैयार करना होगा।
क्या योग्यता चाहिए?
कंपनी के मुताबिक उम्मीदवार की लिखित और बोली जाने वाली अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूज की समझ, रिसर्च करने की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय मामलों व वैश्विक घटनाक्रम की जानकारी जरूरी है।
तेजी से काम करने वाले न्यूजरूम में कड़े डेडलाइन के बीच काम करने की क्षमता भी होनी चाहिए। डिजिटल न्यूज, इंटरनेशनल डेस्क या वीडियो जर्नलिज्म में पहले का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers@nw18.com पर भेज सकते हैं। कंपनी ने उम्मीदवारों से अपने प्रोफाइल के साथ राइटिंग सैंपल साझा करने को भी कहा है।
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में उर्दू से जुड़े काम के लिए 20 लोगों को पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है।
प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में उर्दू से जुड़े काम के लिए 20 लोगों को पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है। यह आदेश 22 सितंबर 2026 को जारी किया गया, जबकि सार्वजनिक 29 सितंबर को किया गया।
इन लोगों को तीन तरह के काम के लिए चुना गया है- उर्दू न्यूज रीडर, उर्दू कॉपी एडिटर और उर्दू सीजी ऑपरेटर।
न्यूज रीडर के लिए 11 लोग
उर्दू न्यूज रीडर के लिए आफरीन बानो, अब्दुल उमैर, डॉ. मुनव्वर सईद, हिना खान, मोहम्मद अरीब, मोहम्मद इम्तियाज, मोहेबत-ए-उजमा, निखत जहां, रिजवान उद्दीन, शायला आलम खान और स्तुति अग्रवाल को पैनल में शामिल किया गया है।
कॉपी एडिटर के लिए 4 लोग
उर्दू कॉपी एडिटर के लिए मोहम्मद असद, मोहम्मद नईम, मोहम्मद तौफीक और सैयद मोहम्मद अरशद का चयन हुआ है।
सीजी ऑपरेटर के लिए 5 लोग
उर्दू सीजी ऑपरेटर के लिए मोहम्मद फरीद खान, मोहम्मद शाकिर, कायनात खान, सैयद मोहम्मद अरशद और तविंदा सिद्दीकी को पैनल में शामिल किया गया है।
महीने में 7 दिन तक काम
आदेश के मुताबिक, इन सभी लोगों को एक महीने में अधिकतम 7 दिन या असाइनमेंट के लिए काम दिया जा सकता है। वहीं, पूरे साल में उनकी कुल बुकिंग 84 दिन या असाइनमेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन लोगों को काम पर रखने में होने वाला खर्च दूरदर्शन भोपाल की संबंधित बजट राशि से किया जाएगा।
दूरदर्शन भोपाल को यह भी कहा गया है कि इन लोगों को काम देने से पहले जरूरी कागजी प्रक्रिया और सभी नियम पूरे कर लिए जाएं। यह मंजूरी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद दी गई है।
डिजिटल मीडिया कंपनी इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (पूर्व में जी डिजिटल) कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रही है।
डिजिटल मीडिया कंपनी इंडिया डॉट कॉम डिजिटल (पूर्व में जी डिजिटल) कंटेंट राइटर्स और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रही है। कंपनी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो आइडिया, ट्रेंड और जानकारी को रोचक डिजिटल स्टोरी में बदल सकें और ऐसा कंटेंट तैयार कर सकें, जो दर्शकों से जुड़ सके।
कंपनी के मुताबिक, अच्छे कंटेंट का काम सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ना, प्रेरित करना और असर पैदा करना भी है।
इन पदों के लिए मौका
क्या होगी जिम्मेदारी?
चुने गए उम्मीदवारों को रिसर्च कर अच्छी और ओरिजिनल स्टोरी तैयार करनी होगी। इसके अलावा आकर्षक और ऑडियंस से जुड़ने वाला कंटेंट लिखना, एसईओ की बेहतर समझ के साथ कीवर्ड, हेडलाइन और मेटाडेटा का इस्तेमाल करना और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल होगा।
उम्मीदवारों को डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर नजर रखते हुए नए कंटेंट आइडिया भी देने होंगे और तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करना होगा।
कंपनी को कैसी प्रतिभा चाहिए?
कंपनी ऐसे उम्मीदवार चाहती है, जिनकी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ हो और लिखने की मजबूत क्षमता हो। साथ ही SEO, सोशल मीडिया और वेब एनालिटिक्स की अच्छी समझ, क्रिएटिव सोच, डिजिटल मीडिया में रुचि और तेज रफ्तार वाले माहौल में काम करने की क्षमता जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ओर से साझा किए गए आवेदन लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
https://lnkd.in/gVzqUgFj
क्या भारत में AI के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम होने चाहिए?
AI मदद कर सकता है, पत्रकार की जगह नहीं ले सकता! इंसानी भावनाओं की असली ताकत
सबसे पहले नहीं, सबसे सही खबर दिखाइए! पत्रकारिता में सटीकता क्यों जरूरी है?
न्यूज़ या व्यूज़? मेनस्ट्रीम मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी क्या है?
अच्छे पत्रकार की पहचान क्या है? सच, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम ही पत्रकारिता की असली ताकत
न्यूज़ का भविष्य: मीडिया कंपनियों को टैलेंट में निवेश क्यों करना होगा? | अविनाश कौल
'एक्सचेंज4मीडिया' ने MarTechAI Awards के चौथे संस्करण का किया आयोजन
फोटो गैलरी: IMPACT 50 Most Influential Women and IMPACT Top 30 Under 30
'e4m उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40' के विजेता
e4m ने enba 2022 में न्यूज मीडिया लीडर्स को किया सम्मानित
तस्वीरों में देखें 'मीडिया संवाद 2023' की झलकियां
It’s the most read portal on news and views on Media. Published in Hindi. It is essential reading for publishers, journalists, media planners, marketers and others who need to connect with the largest and fastest growing market segment Hindi speaking people in India.
प्रिंट
टीवी
रेडियो
डिजिटल
एडमिशन-जॉब्स
मीडिया फोरम
सोशल मीडिया
टेलिस्कोप
ब्रैंड स्पीक्स
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
फोटो
वीडियो
Subscribe Here
Sitemap
Contact Us
Privacy Policy
Term & Condition
Cookie Policy
GDPR Compliance
Corrections Policy
Ethics Policy
Fact Checking Policy
Ownership Info
Editorial Team
Newsletters
ADSERT WEB SOLUTIONS PVT. LTD., 3’rd Floor, D-40, Sector-2, Noida (Uttar Pradesh), Pincode – 201301
contact@samachar4media.com
+91- 9958894163
Copyright © 2026 ADSERT WEB SOLUTIONS PVT. LTD.