TV पर नए शोज की सुनामी, देंगे वसुधा-क्योंकि… 2 को कड़ी टक्कर या हो जाएंगे गुम? – AajTak

टीवी की दुनिया में एक बार फिर नए शोज की सुनामी आने वाली है. कहीं रोमांस का तड़का लगेगा तो कहीं फैमिली ड्रामा दर्शकों को बांधे रखेगा. छोटे पर्दे पर कई नए सीरियल लॉन्च होने जा रहे हैं, जो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर चल रहे- वसुधा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा जैसे बड़े शोज को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. 
कौन-सा शो दर्शकों के दिलों पर राज करेगा और कौन गुमनामी में खो जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा. आइये आपको बताते हैं वो शोज जो जल्द ही आपको टीवी स्क्रीन पर बांधने के लिए तैयार हैं.
Bhojpuri Bawal- जल्द एक नया शो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है, जहां निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह मिलकर नया खेल खेलते दिखेंगे.
Shayad Yehi Pyar Hai- कलर्स का ये नया रोमांटिक शो रिश्तों की उलझनों और सच्चे प्यार की कहानी दिखाएगा. शो में इमोशनल मोमेंट्स के साथ यंग लव का नया अंदाज देखने को मिलेगा.
Sairaab- 2 जून से स्टार प्लस पर आने वाला ये सीरियल प्यार, दर्द और रिश्तों की गहराई को दिखाएगा. शो में मां-बेटी के इमोशन्स और ट्विस्ट का ऐसा मेल होगा जो दर्शकों को बांधे रख सकता है.
Dilo Ki Raamleela- जी टीवी पर आने वाला ये शो एक बेटी की जद्दोजहद दिखाने का दावा करता है. जहां राजनीतिक उठा-पटक के साथ परिवार के प्यार को पाने और फैमिली ड्रामे का दिलचस्प कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है.
Musaddi Ki Beti Chali Office Office- 25 मई से शुरू हुआ ये कॉमेडी शो ऑफिस लाइफ और फैमिली मस्ती का मजेदार सफर दिखाएगा. ये शो पंकज कपूर के 90s के हिट शो ऑफिस ऑफिस का सीक्वल बताया जा रहा है. इसमें हल्का-फुल्का हास्य के साथ थोड़ा मैसेजफुल भी होगा. जहां मुसद्दी की बेटी का सफर दिखाया जा रहा है.
अब देखना तो दिलचस्प होगा कि कौन-सा शो फैंस का दिल जीतने में कामयाब होगा.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News