TV TRP Report: टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेला, 'अनुपमा' को पीछे छोड़ आगे निकला ये शो; जानें टॉप 10 में कौन-कौन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
TV TRP Report This Week: टीवी सीरियल्स हर हफ्ते ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस हफ्ते टीवी टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी ये टीवी शोज छाए हुए हैं. वहीं टीवी का फेमस शो अनुपमा काफी पीछे हट गया है. साथ ही कुछ सीरियल्स भी ‘अनुपमा’ से आगे आ गए हैं, जो अभी टेलीकास्ट हुए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन है?
13वें वीक की रिपोर्ट के अनुसार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले नंबर पर है. इस सीरियल को 1.8 रेटिंग मिली है. वहीं पिछले हफ्ते भी ये टीवी शो नंबर 1 पर बना हुआ था. सोशल मीडिया पर भी स्मृति ईरानी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ दूसरे नंबर पर है. इस शो की रेटिंग में पिछले हफ्ते के मुकाबले जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसकी आईएमडी रेटिंग 1.8 है. इस शो में शुभांगी लटकर लीड रोल में हैं और फैंस भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं.
शरद केलकर का ‘तुम से तुम तक’ शो तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो की रेटिंग 1.8 है. जबकि ये टीवी सीरियल पिछले हफ्ते निचले पायदान पर था, लेकिन 13वें वीक में ये तीसरे नंबर पर आ गया है.
‘वसुधा’ भी टीआरपी लिस्ट में ऊपर आ गया है. ये शो चौथे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो की रेटिंग 1.7 रही है. वहीं इस शो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सीरियल काफी वायरल हो रहा है, फैंस इसकी कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं.
रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो की रैंकिंग में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं शो की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ‘अनुपमा’ सीरियल की रेटिंग 1.7 है.
‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ छठे नंबर पर है. इस शो की रेटिंग इस हफ्ते 1.6 है, ये ही वजह है कि ये शो छठे नंबर पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी फैंस को ये शो काफी पसंद किया जा रहा है और ये छाया हुआ है.
स्टार प्लस का ये शो 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो की रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 1.5 है. वहीं एक समय था जब ये शो पहले नंबर पर छाया रहता था, हालांकि अब भी ये टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है.
‘उड़ने की आशा’ भी टॉप 10 टीवी सीरियल की लिस्ट में शामिल है. इस शो की रेटिंग 1.5 ही है. फैंस भी इस शो को पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी तारीफ की जा रही है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी का ये शो भी टॉप 10 में आ चुका है. ये शो 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो की रेटिंग की बात करें तो इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है. हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ भी इस बार टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो चुका है. ये शो 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. कलर्स के इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी तारीफ हो रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News