TV TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलट-फेर, 'नागिन' हुई पस्त, 'क्योंकि सास भी बहू थी' और 'अनुपमा' ने जमाई धाक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
10वें हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. इसमें बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिल रहा है. इसमें नंबर 1 की पोजिशन के लिए स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली के शो में घमासान टक्कर देखने के लिए मिल रही है. वहीं, ‘नागिन’ का बुरा हाल दिखाई दे रहे है.
टीवी टीआरपी की लिस्ट में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. शो में स्मृति ईरानी हैं और इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसकी रेटिंग 2.0 है.
रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस शो के जरिए रुपाली गांगुली ने घर-घर में पहचान बनाई है. 9वें हफ्ते से ये शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है. इस वीक भी ‘अनुपमा’ 1.9 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है.
टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने पिछले हफ्ते रुपाली गांगुली के शो को टक्कर दी थी. लेकिन इस हफ्ते ये शो तीसरे नंबर पर खिसककर आ गया है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

टीवी शो ‘वसुधा’ ने भी कमाल कर दिया है. पिछले हफ्ते ये शो 8वें नंबर पर था और इस हफ्ते ये शो पांचवे नंबर पर आ गया है. इसमें एक चुलबुली और गांव की लड़की की कहानी देखने के लिए मिली. इसकी रेटिंग 1.7 है.
टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ की रेटिंग 1.7 है. सरगुन मेहता ने इस शो को प्रोड्यूस किया है और इस हफ्ते भी इसकी टीआरपी नीचे ही है.
टीवी रियलिटी शो ‘उड़ने की आशा’ की रेटिंग में भी भारी गिरावट देखने के लिए मिली है. ये शो 8वें नंबर पर है और इसे 1.5 रेटिंग मिली है.
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ काफी पॉपुलर शो है, जिसे इस हफ्ते 1.5 रेटिंग मिली है और ये अभी तक सातवें नंबर पर है.
टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा नया शो ‘जगाधरी’ की इस हफ्ते टीआरपी 1.4 है, जिसकी वजह से ये शो नौवे नंबर पर है.
इसके साथ ही टीवी शो ‘नागिन 7’ का इस हफ्ते बुरा हाल देखने के लिए मिला है. एकता कपूर के इस शो की टाआरपी लगातार गिर रही है और अब ये 10वें हफ्ते में 1.4 रेटिंग के साथ ही 10वें नंबर पर आ गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News