Twisha Death Case: जेेले में 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज – AajTak

Feedback
ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल की अदालत ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. बीते 2 जून को दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया.तब खबर आई थी कि गिरिबाला सिंह को महिला मेडिकल सेक्शन में रखा गया है और यहां उनकी पहचान कैदी नंबर 71 है. 
‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला
अब जानकारी आई है कि गिरिबाला सिंह जेल में किताबें पढ़कर अपना समय बिता रही हैं.बुधवार को जब राज्य महिला आयोग की टीम जेल पहुंची तो गिरिबाला सिंह ‘द प्रेग्नेंट किंग’ किताब पढ़ रही थी. महिला आयोग की टीम से गिरीबाला सिंह ने जेल में किसी भी तरह की परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया.
दरअसल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल के दौरे पर पहुंची और जेल में बंद महिला क़ैदियों से मुलाकात की.उन्होंने महिला बैरक और जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसी दौरान जब वो मेडिकल विंग में पहुंची तो वहां उन्हें गिरिबाला सिंह एक किताब पढ़ती मिलीं जिसका नाम ‘द प्रेग्नेंट किंग’ था. महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा यादव ने गिरिबाला सिंह से उनके स्वास्थ्य, खानपान और जेल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर जानकारी ली.
जेल में गिरिबाला को कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं
बातचीत के दौरान गिरिबाला सिंह ने जेल में किसी भी प्रकार की असुविधा या शिकायत से इनकार किया.उन्होंने आयोग को बताया कि जेल में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है और व्यवस्थाएं सामान्य रूप से उपलब्ध हैं. निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की खबरों का भी संज्ञान लिया लेकिन जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला जिससे यह लगे कि उन्हें जेल में किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
कोर्ट में ट्विशा के परिवार के वकील से नोंकझोंक
2 जून को मामले की सुनवाई के दौरान 63 साल की गिरिबाला सिंह ने अदालत में खुद अपना पक्ष रखा. इस दौरान उनकी और ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.
बता दें कि घर में मृत पाई गई 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की निवासी थीं. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली में मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन क्षेत्र में कार्यरत रही थीं. इसके अलावा उनका जुड़ाव मॉडलिंग की दुनिया से भी रहा. ट्विशा ने ‘मिस पुणे’ का खिताब अपने नाम किया था और एक तेलुगु फिल्म में भी एक्टिंग की थी. दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जो पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं.
12 मई को ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी ट्विशा
12 मई 2026 को ट्विशा अपने भोपाल स्थित ससुराल में मृत अवस्था में मिली थीं. शुरुआती तौर पर इस घटना को आत्महत्या का मामला बताया गया था. जानकारी के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हालांकि, ट्विशा के परिजनों ने उनकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद उन्हें दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और लगातार मानसिक दबाव में रखा जाता था. दूसरी ओर, जांच एजेंसी ने अदालत को बताया है कि कुछ डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड्स में ऐसे संकेत मिले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News