संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल करके उन्हें उनके 76वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां और हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही, उन्होंने नई दिल्ली में भारत की तरफ से 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की सफलतापूर्ण अध्यक्षता करने के लिए भी पीएम मोदी को बधाई दी.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी
इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया. बयान में पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का टेलीफोन आया. यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही, दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (India-UAE Comprehensive Strategic Partnership) को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए ऊर्जा, डिफेंस, तकनीक, निवेश और स्वास्थ्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नए उपायों पर गहनता से चर्चा की.’
❖ Prime Minister @narendramodi receives a telephone call from the President of the UAE
❖ UAE President conveys birthday greetings to Prime Minister
❖ Leaders discuss measures to further deepen the India-UAE Comprehensive Strategic Partnership
❖ UAE President congratulates… https://t.co/ZQ7O7ZWl7A
ब्रिक्स की अध्यक्षता को लेकर क्या बोले UAE के राष्ट्रपति?
पीएमओ ने कहा, ‘संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में महामहिम क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी और भारत की ही अध्यक्षता के तहत मजबूत नतीजे हासिल करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की भी सराहना की.’
पश्चिम एशिया के मुद्दे पर पीएम मोदी ने विचारों का किया आदान-प्रदान
इन सभी मुद्दों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के बीच पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों पर भी गंभीर बातचीत हुई. पीएमो ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों को लेकर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की कोशिशों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.’
यह भी पढ़ेंः ‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.