Hit enter to search or ESC to close.
Udaipur, July 01 | Local News: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), मुख्यालय, नई दिल्ली में डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (DDR) सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संजोने एवं भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर के सहायक आचार्य (हिंदी) डॉ. हुसैनी बोहरा को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (DDR) परियोजना के अंतर्गत भारत के गुमनाम एवं अल्प-ज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की 200 से अधिक प्रेरणादायी कहानियों के लेखन, संकलन एवं दस्तावेजीकरण के लिए प्रदान किया गया। ये राजस्थान के एकमात्र सम्मानित होने वाले प्रतिभागी हैं। सम्मान स्वरूप स्मृति पट्टिका, शॉल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। Udaipur News in Hindi
इससे पूर्व भी इनका CCRT के अमृत रत्न शृंखला की छठी कड़ी में दिल्ली के लाल किला मैदान से 28 जनवरी, 2023 को फेसबुक लाइव वार्ता का प्रसारण किया गया था।
डॉ. बोहरा ने अपने शोध एवं लेखन के माध्यम से अनेक ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान को सामने लाने का कार्य किया, जिनका इतिहास मुख्यधारा में अपेक्षित स्थान नहीं पा सका था। उनके द्वारा तैयार की गई सामग्री देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा स्वतंत्रता आंदोलन के स्थानीय इतिहास को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Latest News Udaipur
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में राजस्थान के राष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत एवं सीसीआरटी जिला संदर्भ व्यक्ति ओम जोशी, ललित जांगिड़, शिवलाल बलारा, किशनाराम मुंडेल एवं फूलचंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष राम बहादुर राय, सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव समर नंदा एवं कमलेश कुमार मिश्र, संस्कृति मंत्रालय के निदेशक राजीव कुमार तथा सीसीआरटी के निदेशक पप्पुंजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। Udaipur News
सीसीआरटी जिला संदर्भ व्यक्ति एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत ओम जोशी ने कहा कि, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (डीडीआर) परियोजना देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का एक ऐतिहासिक अभियान है। डॉ. हुसैनी बोहरा द्वारा 200 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों का दस्तावेजीकरण नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य है। Rajasthan News
वहीं सीसीआरटी जिला संदर्भ व्यक्ति एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत ललित जांगिड़ ने डॉ. बोहरा को बधाई देते हुए कहा कि, यह सम्मान केवल डॉ. हुसैनी बोहरा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राजस्थान की शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संजोने का यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा और समाज में राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान करेगा।
डॉ. हुसैनी बोहरा की इस उपलब्धि से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान के शैक्षणिक एवं साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। विश्वविद्यालय परिवार, साहित्यकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा का भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News
UdaipurTimes.com (UT) is an online-only ‘Local’ News website and Blog covering extensively the latest news and events in and around Udaipur primarily and also that of other districts in Southern Rajasthan, viz. Chittor, Bhilwara, Banswara, Dungarpur, Salumber, Pratapgarh, etc.. However, interesting, motivating, thought provoking and useful information from outside the city is also made available to our readers.
Read more!