Union Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौ – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Union Budget 2026 FM Nirmala Sitharaman Speech Live News Updates in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट होगा. आम बजट 2026 को लेकर उद्योग और अर्थशास्त्रियों में सकारात्मक उम्मीदें बनी हुई हैं. इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण में भारत की विकास दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लोकसभा में सुबह 11 बजे शुरू होगा.

अनुमान है कि इस बजट में उद्योगों के लिए निवेश प्रोत्साहन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा. इस बार रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2026 के बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने के लिए आयकर राहत दी थी. वित्त वर्ष 2027 के बजट में खपत बढ़ाने के लिए कुछ अलग उपाय देखने को मिल सकते हैं.
Union Budget 2026 LIVE updates: आज पेश होने वाला बजट मोदी सरकार का पहला बजट है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार के बजट में सरकार का मुख्य जोर पूंजीगत व्यय, रोजगार सृजन और विनिर्माण को बढ़ावा देने पर रह सकता है. बजट में रोजगार सृजन के लिए श्रम-प्रधान उद्योगों को प्रोत्साहन, कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूती दिए जाने की उम्मीद है. साथ ही, सरकार पीएलआई योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनमें सुधार की घोषणा कर सकती है ताकि विनिर्माण क्षमता निर्यात और रोजगार में बढ़ोतरी हो सके. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे राज्यों के लिए बजट में कुछ विशेष घोषणाएं या उपाय शामिल किए जा सकते हैं.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/3pbgJXofh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया.
दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया।
वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में #UnionBudget2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/shXDZqMF9G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची। pic.twitter.com/eKMhEeRZZc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026

Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह एक ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा. यह सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बार का बजट रक्षा, बुनियादी ढांचा, पूंजीगत खर्च, बिजली और सस्ते आवास पर खास ध्यान देगा.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेलवे बजट 2026: ट्रेन का सफर महंगा होगा या सस्ता? जानिए हो सकते हैं कौन से 5 बड़े ऐलान
Union Budget: संसद में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसका है? निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास
Union Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
Budget 2026: वित्त मंत्री कितने बजे पेश करेंगी बजट? कहां देख सकेंगे लाइव भाषण
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को इन अफसरों ने कड़ी मेहनत से तैयार किया है, कई नए चेहरे भी शामिल
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News