Unnao News: साक्षी महाराज व नितिन गडकरी की मुलाकात…"फ्लाईओवर की सौगात" बदरका चौराहा को मिलेगी नई उड़ान… – Newstrack

साक्षी महाराज व नितिन गडकरी की मुलाकात…”फ्लाईओवर की सौगात” बदरका चौराहा को मिलेगी नई उड़ान (Photo- Social Media)

Unnao News: उन्नाववासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है वर्षों से बंद पड़ा बदरका चौराहा जिसे आज़ाद नगर चौराहा के नाम से भी जाना जाता है। अब फिर से खुलने की उम्मीद है। और इस बार, केवल चौराहा ही नहीं, बल्कि एक फ्लाईओवर बनकर इस क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाने वाला है।
बदरका चौराहा, जो उन्नाव, शुक्लागंज और कानपुर को जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, कुछ समय पहले तक व्यस्त ट्रैफिक का गवाह था। लेकिन ट्रैफिक की भीड़ और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण इसे प्रशासन ने बंद कर दिया। इसका असर पूरे क्षेत्र के आवागमन पर पड़ा। लोग यूटर्न लेने के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर थे।
अब इस समस्या का समाधान सामने आया है। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से खास मुलाकात की और बदरका चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी। गडकरी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
– भगवंतनगर विधानसभा और आस-पास के गांवों से शहर में आने-जाने में आसानी।
– उन्नाव से शुक्लागंज, गंगाबैराज और कानपुर तक निर्बाध यात्रा।
– कटरी, जाजमऊ से उन्नाव आने वाले यात्रियों को समय की बचत।
– और सबसे अहम – भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति और दुर्घटनाओं में कमी।
सांसद साक्षी महाराज की पहल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समर्थन से अब उम्मीद है कि बदरका चौराहा फिर से गुलज़ार होगा.लेकिन इस बार एक आधुनिक फ्लाईओवर के साथ। उन्नाव, शुक्लागंज और कानपुर को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है। कभी ये चौराहा खुले आवागमन का प्रतीक था, लेकिन समय के साथ बढ़ते ट्रैफिक और लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने प्रशासन को इसे बंद करने पर मजबूर कर दिया। और यह चौराहा काफ़ी समय से बंद है वाहन स्वामी को अगर युटर्न लेना होता है तो वह काफी दूर से होकर आना पड़ता है।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News