UP के 75 जिलों में बारिश का तांडव! 50 घंटे में 40 लोगों की मौत… आंधी, बिजली और जलभराव से हाहाकार – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 27-09-26 12:21
UP Rain: उत्तर प्रदेश में हथिया नक्षत्र के दौरान हो रही बारिश ने इस बार कई जिलों में मुश्किल बढ़ा दी है. राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में करीब 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई है.
कई जगह तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं. इन हादसों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में बहराइच, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हमीरपुर, बांदा और कानपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. लखनऊ मौसम केंद्र के ताजा बुलेटिन के मुताबिक गहन अवदाब का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. इसके चलते मध्य और दक्षिणी यूपी में आज से बारिश कम होने की संभावना है.
सोमवार से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार आज तराई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन सोमवार यानी 28 सितंबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. विभाग के मुताबिक महज 24 घंटे में यूपी में सामान्य से 1845 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 26 जून तक उत्तर प्रदेश में 739 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था, जबकि इस बार 751 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा है.
इन जिलों में ज्यादा हुई बारिश
इस मानसून सीजन में बहराइच में सबसे ज्यादा 193 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा बांदा में 153, फर्रुखाबाद में 139, कन्नौज में 137, कानपुर नगर में 111, लखीमपुर खीरी में 163, लखनऊ में 125, श्रावस्ती में 127, हमीरपुर में 164, महोबा में 137 और शाहजहांपुर में 162 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है. मौसम विभाग ने लखनऊ में आज बारिश थमने की संभावना जताई है, हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
पानी-पानी राजधानी
लखनऊ में करीब 60 घंटे से जारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. जानकीपुरम, आशियाना, रुचि खंड, रश्मि खंड, सरोजिनी नगर और गोमती नगर जैसे इलाकों में भी सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. आशियाना में बारिश का पानी कई लोगों के घरों तक पहुंच गया है. लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
काल बनी बारिश
यूपी में बारिश के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में गोरखपुर में 5 लोगों की मौत हुई है. फतेहपुर में मकान गिरने से 8 साल के बच्चे की जान चली गई. बांदा में भी मकान ढहने से 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है. गोंडा में बाइक पर पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई. वहीं लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में अलग-अलग हादसों में 3-3 लोगों की मौत हुई है. बस्ती में एक, जबकि अमेठी और हमीरपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश से जुड़े हादसों में लोगों की जान गई है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News