UP: बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, सभी की मौके पर ही मौत – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के संभल में बिलारी सिरसी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद तीनों मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दरअसल, शुक्रवार देर रात बिलारी सिरसी मार्ग पर मुरादाबाद जिले के गांव सोनकपुर निवासी संजय, बंटी और शनि बाइक से कहीं जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. भीषण सड़क हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना हजरतनगर गढ़ी थाने को दी.
ये भी पढ़ें- UP: सड़क हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 4 की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टैंकर की लापरवाही से हुआ हादसा
घटना से परिवार में मचा कोहराम
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत तीनों मृतकों को उठाकर जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी, तो परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से परिवार में कोहराम मचा है.
मृतक संजय के भाई सोनू का कहना है कि ये लोग थोड़ी देर पहले ही घर से निकले थे. तभी सिरसी रोड पर एक्सीडेंट हो गया, जिसमें तीनों की मौत हो गई. एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी नहीं है. वहीं, पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News