UP में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार से टकराई ताजिया, 7 झुलसे, एक की मौत – India.Com

UP Etah Tazia incident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर सामने आई है. जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर अलीगंज कस्बे में शुक्रवार तड़के मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान करंट दौड़ने से अफरा-तफरी मच गई. जुलूस के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने से ताजिया में करंट उतर आया. इस भीषण हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलीगंज कस्बे में गुरुवार देर रात से मोहर्रम के ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे. गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे जब जुलूस पुरानी तहसील के पास संकरे रास्ते से गुजर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. करंट लगते ही जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई. हादसे में मृत युवक की पहचान मेवाती मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सैफ के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था.

UP- एटा के अलीगंज में मानक से ऊंचा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. इस दौरान फैले करंट से एक युवक की मौत हो गयी और कई बुरी तरह झुलस गये है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया करीब 20 फीट ऊंचा बताया गया है.
प्रदेश सरकार ने ताजियों की ऊंचाई… pic.twitter.com/NBe09xc0ty
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) June 26, 2026

हादसे के बाद बिजली विभाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अलीगंज के एसडीओ (SDO) अतुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना स्थल का रास्ता काफी संकरा था. जुलूस में शामिल ताजिया की ऊंचाई करीब 15 से 18 फीट थी. इसी संकरी गली से गुजरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ताजिया एक तरफ झुक गई और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई. विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि दुर्घटना के समय लाइन को बंद करने के निर्देश दिए गए थे या नहीं.
#WATCH | एटा, उत्तर प्रदेश: SP सिटी श्वेताभ पांडे ने कहा, “अलीगंज शहर में एक ताज़िया जुलूस के दौरान ताज़िया अचानक एक तरफ झुक गया और पास की हाई-टेंशन बिजली की लाइन से टकरा गया। इससे 4 लोगों को करंट लग गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई… pic.twitter.com/AZXw10Z2J3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026

इस हादसे के बाद मृतक सैफ की मां परवीन ने रोते हुए बताया कि यदि प्रशासन की गाड़ी में घायल बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़, एसडीएम जगमोहन गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अलीगंज भेजा गया है, जहां से कुछ को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News