Feedback
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और पूर्व विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए कुल 46 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह नई टीम 2027 के चुनावी अभियान में संगठन को मजबूती देने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू