प्राइमरी शिक्षक
UP Live News: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अजय राय कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद लखनऊ स्थित आवास पहुंचे थे। घर पर ही तबीयत खराब हो गई। वर्तमान में कस्तूरबा के अंशकालिक शिक्षकों को ईपीएफ काट प्रतिमाह 9961 रुपये मानदेय मिलते हैं, जो जल्द 17000 रुपये कर दिया जाएगा। इससे यूपी भर के करीब 2,000, देशभर के 5500 से अधिक अंशकालिक शिक्षक लाभांवित होंगे। इनके वेतन का 60 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार, शेष 40 फीसदी राज्य सरकार देती है।
दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवको की मौत
बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों बाइकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश पुत्र रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे सवार खैरीघाट थाने के कुरसहा निवासी रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार इसी थाने के गायघाट निवासी हिमांशु सोनी पुत्र गुड्डू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहराइच में रेलवे स्टेशन परिसर से बालिका लापता
गोंडा जिले से बहराइच ट्रेन से बेटी के साथ पहुंची मां स्टेशन परिसर से बाहर ई रिक्शा तलाशने चली गई। सामान की रखवाली कर रही बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां ने उसकी तलाश में बेटी का पता न लगने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस लापता बेटी की तलाश कर रही है।
गोंडा जिले के कौड़िया थाने के एक गांव निवासनी महिला शहर के देहात कोतवाली के कटी इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ पैतृक गांव गई थी।गुरूवार को वह ट्रेन से बेटी के साथ शहर पहुंची। सामान अधिक होने की वजह से वह बेटी को स्टेशन गेट के बाहर सामान की रखवाली को बेटी से कह ई रिक्शा लाने चली गई। जब वह ई रिक्शा लेकर पहुंची तो सामान तो मिला बेटी लापता थी।
UP Weather: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, अब 4-5 मई को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अब पछुआ फिर जोर पकड़ेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 4 से 5 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इससे बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में बारिश से गिरा तापमान, अब 4-5 मई को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के बाद अब इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
वर्तमान में कस्तूरबा के अंशकालिक शिक्षकों को ईपीएफ काट प्रतिमाह 9961 रुपये मानदेय मिलते हैं, जो जल्द 17000 रुपये कर दिया जाएगा। इससे यूपी भर के करीब 2,000, देशभर के 5500 से अधिक अंशकालिक शिक्षक लाभांवित होंगे। इनके वेतन का 60 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार, शेष 40 फीसदी राज्य सरकार देती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के बाद अब इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
पीएम मोदी ने की अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अजय राय कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद लखनऊ स्थित आवास पहुंचे थे। घर पर ही तबीयत खराब हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पीएम मोदी ने की अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play