UP News: फतेहपुर की मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, यूपी सरकार से मांगा जवाब – Zee News

Fatehpur News in Hindi: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की मस्जिद के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
Trending Photos
Fatehpur Masjid News in Hindi: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी है.इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण करके मस्जिद बनाए जाने के आरोप के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ था. डीएम ने फतेहपुर के मलवा में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था.मस्जिद कमेटी की तरफ से डीएम के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याची का कहना था कि उसे सुनवाई का मौका नहीं दिया गया.मनमाने तरीके से उसकी आपत्ति को सुने बगैर ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया है.हाईकोर्ट ने फिलहाल फौरी तौर पर रोक लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा है.23 मई को मामले में अगली सुनवाई होगी।

 

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News