UP News Live: गोरखपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IVRI में दीक्षांत समारोह, सीएम योगी भी शामिल – Zee News

Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं. उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है. वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. पढ़िए पल-पल का अपडेट..
Trending Photos
UP News 30 June 2025 Live Updates: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आएंगी. वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है. दो दिन में राष्ट्रपति न सिर्फ तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी, बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129KM की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. ट्रैफिक भी डायवर्ट किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

UP News Live:तड़प-तड़पकर चली गई स्टेट कबड्डी प्लेयर की जान
 बुलंदशहर:  जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज़ से मौत हो गई. मार्च में एक कुत्ते के पिल्ले को नाले से बचाते समय उसे काट लिया था, लेकिन बृजेश ने इसे सामान्य चोट समझकर नजरंदाज कर दिया और एंटी रेबीज़ वैक्सीन नहीं लगवाई. तीन महीने बाद इसी लापरवाही ने उसकी जान ले ली.
Uttar Pradesh News Live: बारा इलाके में भीषण सड़क हादसा
प्रयागराज में बस और डंफर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
Uttar Pradesh News Live: मुज़फ्फरनगर में साइकिल शोरूम में लगी आग
मुज़फ्फरनगर के साइकिल शोरूम में भयंकर आग लग गई. जिससे लाखों की साइकिल जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से शोरूम में आग लगी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. यह घटना थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड की है. 
Uttar Pradesh News Live: महिला ने ऑटो चालक को चप्पल से पीटा
बदायूं के हजरतपुर में दबंग महिला ने जमकर मचाया तांडव ओटो चालक को जमकर पीटा, महिला ने ओटो चालक को चप्पलों से जमकर पीटा कपड़े भी फाड़े, महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, सूत्रों के मुताबिक खड़े ओटो में धोती फंसने से भड़की महिला रिक्शा चालक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हजरत पर पुलिस ने लिया संज्ञान पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल के लिए बदायूं भेजा, पिटाई करने वाली महिला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा हजरतपुर की बताई जा रही, पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा हजरतपुर के चौराहे का है
Uttar Pradesh News Live: युवक ने वीडियो कॉल पर खुद को गोली मारी
मेरठ- युवक ने वीडियो कॉल पर खुद को गोली मारी, गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था गुलजार, गोली की आवाज सुन परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, गंभीर घायल गुलजार अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी, 9 साल पहले हुई थी गुलज़ार की शादी, 2 बच्चों का है पिता, पुलिस ने तमंचा कब्जे में लिया, जांच पड़ताल की शुरू, मवाना थाना क्षेत्र के छोटा मवाना का मामला
Uttar Pradesh News Live: जंघई में चला बुलडोजर
जौनपुर जंघई-मछलीशहर से वाराणसी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-731बी के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को प्रशासन की मौजूदगी में ढहा दिया गया. यह कार्रवाई जंघई क्षेत्र के चौका गांव में की गई. जहां कई लोगों ने निर्माणाधीन मार्ग की जमीन पर कब्जा कर रखा था. ग्रामीण लंबे समय से बाईपास निर्माण का विरोध कर रहे थे, जबकि एनएच विभाग द्वारा कई बार राजस्व टीम से पैमाइश कराकर जमीन चिन्हित की जा चुकी थी और संबंधित लोगों को नोटिस भी दिए गए थे. इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने को लेकर सहयोग नहीं मिल रहा था.
Uttar Pradesh News Live: दर्जनों युवकों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 12 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दर्जनों युवक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे हैं. कुछ के हाथों में हथियार, पिस्टल लाठी-डंडे और तलवार तक देखी जा सकती है. एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है.
Uttar Pradesh News Live: विद्युत ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग
बुलंदशहर- विद्युत ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, आग लगने से आसमान को छूती धुंए की लपटें, इस फैक्ट्री के अंदर विद्युत ट्रांसफार्मर बनाने का किया जा रहा था कार्य, ट्रांसफार्मर के तेल गोदाम में लग रही है आग, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी की घटना
Uttar Pradesh News Live: करछना बवाल मामले में बड़ा एक्शन  
पुलिस ने 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, 50 नामजद, 400 अज्ञात लोगों पर केस, उपद्रवियों ने कई जगह की थी आगजनी
Uttar Pradesh News Live: बूढ़ी यमुना में बढ़ा जलस्तर
सहारनपुर में बूढ़ी यमुना में रविवार को अचानक जल स्तर करीब 10 फीट बढ़ गया. मौरंग से भरा ट्रक डूब गया. ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक के ऊपर चढ़कर जान बचाई.
Uttar Pradesh News Live: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
बागपत पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए का ईनामी बदमाश संदीप पहलवान को मार गिराया हैं. बागपत शहर कोतवाली के मविकला क्षेत्र में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें हरियाणा के रोहतक निवाशी संदीप को पुलिस ने मार गिराया. मृतक संदीप पर आर्म्स एक्ट,लूट,हत्या के 16 संगीन धाराओं में मुकदमों दर्ज है. जिसकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी. पुलिस एनकाउंटर के दौरान बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एसटीएफ का एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है.
Uttar Pradesh News Live: जमीनी विवाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या
बहराइच में युवक को घर से बाहर बुला गोली मार उतारा मौत के घाट, जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुआ हत्याकांड, परिजनों में मचा कोहराम, कल थी युवक की कोर्ट में पेशी,आज दबंगों ने सीने में गोली ठोंकी! SP सिटी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर योगेश नाम के युवक को उसी के पटीदारों द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है, मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
Uttar Pradesh News Live: बाइक से पहुंचे दबंग ने की हवाई फायरिंग
बहराइच में बीच शहर में बाइक से पहुंचे दबंग ने की हवाई फायरिंग, शहर के काजीपुरा मोहल्ले में बाइक रोककर दबंग ने की हवाई फायरिंग, हवाई फायरिंग करते वीडियो CCTV में हुआ कैद, अचानक फायरिंग की आवाज से मोहल्ले मचा हड़कम्प, भारी संख्या में मोहल्ले वासी घरों से निकले बाहर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV के ज़रिए दबंग की तलाश में जुटी पुलिस
Uttar Pradesh News Live: कानपुर में सेना इलेवन ने जीता ऑपरेशन सिंदूर कप
कानपुर में ऑपरेशन सिंदूर कप में रविवार को सांसद 11 और सेना 11 के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैत्री मैच खेला गया. जिसमें सांसद टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. सांसद इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. जिसमें पूरी टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए. सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने दिया. कानपुर से भाजपा विधायक अभिजीत सांगा ने 17 रन बनाए. जबकि सेना इलेवन के मनोज सोनकर ने सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. सेना इलेवन को 96 रन का लक्ष्य मिला.
Uttar Pradesh News Live: मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
हरदोई में 6 साल की मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर जा रही थी रास्ते में उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस के घेराबंदी करने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दुष्कर्म का आरोपी को पैर में गोली लगी है. जिसे उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
Uttar Pradesh News Live: यूपी में आज होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है. अब अगर 30 जून की बात करें तो आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 
Uttar Pradesh News Live:करछना बवाल से जुड़ी बड़ी ख़बर 
उपद्रवियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी 
उपद्रवियों के खिलाफ लगेगा NSA और गैंगस्टर एक्ट 
हिरासत में 15 से ज्यादा उपद्रवी 
चंद्रशेखर के रोके जाने पर हुआ बवाल 
Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा 
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आएंगी. वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है. दो दिन में राष्ट्रपति न सिर्फ तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी, बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129KM की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. ट्रैफिक भी डायवर्ट किए गए हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News