UP News LIVE: घर में सोए बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत, लखनऊ में लुटेरों का आतंक – Hindustan

घर में लगी आग में बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत
UP News LIVE: अलीगढ़ में एक बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। बुजुर्ग दंपति अपने घर में सोए हुए थे। देर रात उनके घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पति और पत्नी जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। देर रात दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, लखनऊ में लुटेरों ने आतंक मचाया हुआ है। मोबाइल छिनैती के मामले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं इन मामलों में अब लोगों को हानि पहुंच रही है। एक लड़की से मोबाइल छीनने की घटना के दौरान लड़की हादसे का शिकार हो गई। वहीं, एक लड़के से भी बीच राह मोबाइल छीनने की घटना हुई है।

UP News LIVE: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
UP News LIVE: अलीगढ़ के हाथरस में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हाथरस में सादाबाद के मोहल्ला कहारान में रात करीब 2:30 बजे मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घर में सो रहे 71 वर्षीय दर्जी शहजाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। दंपति का बेटा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल गया हुआ था। इसी कारण बुजुर्ग घर में अकेले थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
UP News LIVE: लखनऊ में लूट की वारदातों से दहशत, बाइक सवारों ने छीने मोबाइल
UP News LIVE: यूपी की राजधानी लखनऊ में सरेराह ही मोबाइल लूट की एक जैसी दो वारदातें हुई हैं। इंदिरा नगर के डी ब्लॉक में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने चलते ई-रिक्शे से युवती का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान युवती सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। इससे पहले सआदतगंज में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे किसी से बात कर रहे युवक का मोबाइल लूट लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमें हस्तक्षेप करना पड़ रहा…हाईकोर्ट ने जताई हैरानी
UP News LIVE: फायरिंग रेंज के लिए जमीन की आवश्यकता पर राज्य सरकार के अधिकारियों और सेना के बीच मतभेद हुआ। इसके चलते हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में संबंधित मामले में सुनवाई की गई। हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मामले में, संबंधित अधिकारियों द्वारा आपस में मामले को सुलझाने की बजाय, कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम तक धुंध और ठंड, पारा गिरा
UP News LIVE: यूपी में पूर्वांचल से लेकर पश्चिम तक अब ठंड बढ़ने लगी है। दिन में निकलती धूप ठंड से हल्की राहत दे रही है। हालांकि रात का गिरता पारा ठंडक बढ़ा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: भाजपा कोर कमेटी बैठक में प्रत्याशियों के सर्वे और जातिगत समीकरणों पर चर्चा
UP News LIVE: गोरखपुर में बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता और विधानसभा चुनाव के ऐन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन के बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में ये बैठक हुई। बैठक में यूपी के चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें सपा और कांग्रेस गठबंधन के जातिगत समीकरण के काट को लेकर चर्चा हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News