UP News Live: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर योगी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, रवाना करेंगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा – Hindustan Hindi News

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
UP News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए यात्रियों को रवाना करेंगे। लखनऊ से आज यात्रा रवाना की जाएगी। श्रद्धालु सोमनाथ के दर्शन के लिए भेजे जाएंगे। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित न हो पाने के बाद, बीजेपी ने विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 10:45 बजे लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

संविधान संशोधन विधेयक की हार राष्ट्र की नारी शक्ति के साथ विश्वासघात है: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2029 तक विधानमंडलों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने वाले संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने को देश में नारी शक्ति के साथ विश्वासघात करार दिया। संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद में पारित नहीं हो सका। आज सीएम योगी लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पर इससे जुड़ी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रवाना
यूपी के लखनऊ से आज सीएम योगी आदित्यनाथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत चयनित तीर्थयात्रियों को सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना करेंगे। यह यात्रा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य जिलों को भी निर्देश दिए हैं कि आयोजित इस यात्रा के तहत प्रत्येक जनपद से चयनित श्रद्धालुओं को सोमनाथ तीर्थ के दर्शन कराए जाएं। जनपदों के चयनित यात्री नोडल अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में यात्रा पर रवाना किए गए हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News