UP News Live: 5 जून को सीएम योगी मनाएंगे 53वां जन्मदिन, अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे पूजन – Zee News

Uttar Pradesh News Live: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे. वह अयोध्या में रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में विशेष पूजन करेंगे. पढ़िए पल-पल का अपडेट..
Trending Photos
UP News 2 June 2025 Live Updates: 5 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ  अपना 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस मौके पर अयोध्या में वह रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में विशेष पूजन करेंगे. सीएम योगी का यह जन्मदिन पूरी तरह आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल में जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा. उधर, BHU में यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. वाराणसी के लंका थाने पर पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत हुआ था. वहीं, यूपी में गर्मी और बारिश का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 14 जिलों के लिए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

Uttar Pradesh News Live: राजनगर एक्सटेंशन में गनशॉट मर्डर
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन में रविवार देर शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में गोली चल गई. इस वारदात में 32 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक आशीष (28) गोली लगने से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
Uttar Pradesh News Live: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी
उत्तर प्रदेश में गर्मी और बारिश का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 14 जिलों के लिए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. लखनऊ और कानपुर में भी शाम तक चक्रवाती मौसम का असर दिखेगा.
Uttar Pradesh News Live: BHU में यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार 
BHU में यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. वाराणसी के लंका थाने पर पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत हुआ था. पीड़िता अपने मां के साथ जीजा का इलाज कराने आई थी. पीड़िता दवा के लिए सीढ़ी से उतर रही थी तभी BHU के नर्सिंग स्टाफ ने छेड़खानी की.
Uttar Pradesh News Live: 5 जून को सीएम योगी मनाएंगे अपना बर्थडे
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर वह अयोध्या में रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में विशेष पूजन करेंगे. सीएम योगी का यह जन्मदिन पूरी तरह आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल में जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाएगा.  
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News