UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के लिए खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ मौसम का बदलता मिजाज राज्य को शीत लहर से परेशान कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद सियासी सरगर्मी पैदा कर रहा है। इसके ऊपर कुंभ की तैयारी को लेकर प्रयागराज में जबरदस्त तैयारी चल रही है, फुल स्पीड से कई विकास परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर जानने के लिए यहां जुड़े रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (2 जनवरी) को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को एक ‘चादर’ सौंपी। यह पवित्र ‘चादर’ 13वीं शताब्दी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी।