UP News Today LIVE: संगम तट पर सीएम योगी ने महाकुंभ के समापत के लिए की पूजा-अर्चना, दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद; सफाई कर्मियों को करेंगे सम्मानित – Jansatta

UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक महाकुंभ समाप्त हो गया है। 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चले महाकुंभ मेले में रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही मेला समाप्त हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन के लिए संगम तट पर पूजा अर्चना की है। संगम पर योगी के साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहें। इसके बाद सीएम योगी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे।
वहीं राज्य के दूसरी छोर पश्विमी यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, अलीगढ़ और सहारनपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
संभल जामा मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने मस्जिद को पेंट कराने का आदेश दिया है।
अरैल घाट पर सीएम योगी दोनों डिप्टी सीएम के साथ गंगा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कैबिनेट के अन्य मंत्री प्रयागराज में संगम घाट पर पहुंच गए हैं। महाकुंभ के समापन के बाद अब अरैल घाट पर गंगा की पूजा की जाएगी।
महाकुंभ के बाद सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने संगम तट पर सफाई कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है, “मैं महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी स्वच्छता कर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और सहयोग प्रदान करने वाले अन्य कर्मचारियों को बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अरैल घाट पर गंगा-पूजा में शामिल होने के लिए प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे। महाकुंभ के समापन के बाद ये पूजा होनी है।
महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ”महाकुंभ संपन्न हुआ, एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है।”
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों और अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
प्रयागराज पहुंचने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन किया गया। सभी के सहयोग से हमें निकट समन्वय के साथ काम करने का मौका मिला, जिसके कारण हम 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम हुए, जबकि हमने 13,000 ट्रेनों की योजना बनाई थी। हम महाकुंभ के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ भक्तों को संगम में लाने में सक्षम थे। हमने सुनिश्चित किया कि महाकुंभ के 45 दिनों के दौरान भक्तों को रखरखाव के मामले में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।” पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने और उन्हें भीड़ के रूप में न देखने के लिए निर्देशित किया। हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे परिचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लाएंगे।”
श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। 45 दिनों तक चले महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि स्नान के साथ ही समापन हो गया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज जंक्शन पहुंच गए हैं। रेलवे स्टेशन पर वैष्णव ने रेलवे के अधिकारियों से मुलाकात की।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News