UP Rains, Weather Update 23 August: देशभर में मॉनसून के दूसरे फेज में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 23, 24, 25 और फिर 29 अगस्त को चार दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। बिहार और ओडिशा में भी आज बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, गुजरात में 29 अगस्त तक और दक्षिणी राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने वाली है। 23 और 24 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और 23 अगस्त को उत्तरी गुजरात में भी कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में 23 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 23-27 अगस्त, विदर्भ में 27 और 28 अगस्त, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में 23 से 25 अगस्त तक, गंगा के मैदानी इलाकों पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त, बिहार में 23-26 अगस्त तक, ओडिशा में 23-29 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में 23 और 24 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान में अगले सात दिनों तक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 23 से 26 अगस्त तक, उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अगस्त और 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब में 23 अगस्त, उत्तराखंड में 23-25 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 23 और 24 अगस्त, पश्चिमी राजस्थान में 23 से 26 अगस्त तक, पूर्वी राजस्थान में 25 और 26 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी भारत के गुजरात में 29 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होगी। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में 23-29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play