UP SIR Draft List Live: एसआईआर के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी है नाखुश – ABP News

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद आज मंगलवार (6 जनवरी, 2026) को को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं. यह आंकड़ा पूर्व की संख्या 15.44 करोड़ से लगभग दो करोड़ 89 लाख कम है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गयी है. इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं. पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे. मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं को गिनती के दौरान शामिल नहीं किया जा सका है.
सीईओ ने कहा कि अब मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज करायी जा सकेंगी. इस दौरान लोग सूची में नाम शामिल करने, सुधार करने या आपत्ति करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिणवा ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 46.23 लाख मतदाता (2.99 प्रतिशत) मृत पाए गए, जबकि 2.57 करोड़ मतदाता (14.06 प्रतिशत) या तो स्थायी रूप से बाहर चले गये थे या प्रमाणन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं थे. वहीं, 25.47 लाख अन्य मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया.
यूपी में एसआईआर के बाद आई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सपा प्रवक्ता मनोज काका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्मीद है चुनाव आयोग दलों के साथ वोटरों के साथ न्याय करे. जिस तरह से बीजेपी जिन शहरों से ज्यादा जीत रही थी अगर वहां के वोट कटे हैं तो सवाल ये भी है कि क्या बीजेपी फर्जी वोट से जीत रही थी.
यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मुजफ्फरनगर एसआईआर सूची से 3.44 लाख नाम हट जाएंगे. अब तक 83.69 प्रतिशत मतदाताओं का SIR पूर्ण हो चुका है, 85 हजार मतदाता या तो मृत पाए गए या डुप्लीकेट पाए गए हैं. इसके अलावा 2.59 लाख मतदाताओं का SIR फॉर्म अपलोड नहीं हो पाया है. इस लिहाज से लगभग 3.44 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने तय हैं. मुजफ्फरनगर की सभी 6 विधानसभाओं में लगभग 2112586 मतदाता हैं, SIR अभियान के दौरान अभी तक 57261 मृत पाए गए 27782 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News