UP Top News Today 29 November 2025 : भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर रिवीजन को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट लोकेश कुमार ने स्वीकार करने के आदेश दिए थे। उक्त विशेष न्यायालय के आदेश पर अवर न्यायालय बीएनएसएस की धारा 225 के प्रावधानों के अनुपालन के उपरांत पत्रावली पर मौजूद तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को फिर सुनवाई करेगा। किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्प्णी करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 24 को वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। इसमें कहा कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। सुनवाई के बाद अधीनस्थ न्यायालय ने छह मई को परिवाद को खारिज कर दिया था। अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था।
वहीं, लखनऊ में शीशम के तीन रोग ग्रस्त पेड़ काटने की इजाजत के एवज में 40 हजार रुपए घूस लेने के आरोप में एक रेंजर और वन दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठानर की ओर से खीरी के लुधौरी रेंज के रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह, वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को घूस लेते पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि परमिट की फाइल को रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रति पेड़ परमिट के छह हजार अनुसार तीन पेड़ के 18 हजार, लकड़ी निकासी के लिए 30 हजार रुपए घूस मांगा। रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ लिया। दोनों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अलीगढ़ में अपने मायके आई महिला को ऑपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का जीजा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से एक यूनिट खून लेने पहुंचा। डिमांड लेटर में बी पॉजिटिव ग्रुप का फ्रैश खून मांगा गया था। कर्मचारियों द्वारा ग्रुप मैच होने पर उसी का खून निकाल निजी अस्पताल को दे दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एचआईवी पॉजिटिव जीजा का साली को चढ़ा दिया खून, ऐक्शन में स्वास्थ्य विभाग; कमेटी करेगी जांच
एआरआर के मुताबिक बिजली खरीद और उपभोक्ताओं से मिले राजस्व के बाद कॉरपोरेशन को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। इस अंतर के आधार पर पावर कॉरपोरेशन बिजली दर बढ़ोतरी प्रस्ताव दाखिल कर सकता है। हालांकि अभी तक कॉरपोरेशन ने बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में फिर बिजली के रेट बढ़ाने की कोशिश में पावर कॉरपोरेशन, जताया 10 हजार करोड़ घाटे का अनुमान
आजकल रील बनाने के लिए युवक कुछ भी कर गुजर रहे हैं। इस दौरान नियम कानूनों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही नजारा राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। यहां एक युवक अपनी लग्जरी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमते और चाय की दुकान पर स्वागत कराते गिरफ्तार किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कार पर लाल-नीली बत्ती, मुखौटा लगाकर चाय की दुकान पर स्वागत फिर गिरफ्तार
अखिलेश यादव अचानक मृतक लेखपाल के खजुहा कस्बे स्थित घर पहुंचे। परिजनों से करीब आधे घंटे तक मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख ने एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। कहा कि लेखपाल की मौत में अफसर पर एफआईआर क्यों नहीं हुई ?
पूरी खबर यहां पढ़ें: लेखपाल की मौत में अफसर पर क्यों नहीं हुई एफआईआर? SIR पर अखिलेश का सरकार पर हमला
आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बिना दान-दहेज की शादियां नहीं करते। कई बार तो दहेज न मिलने के चलते लड़के बारात ही नहीं लाते है। कुछ लोग शादी के बाद ही दहेज को लेकर लड़की को परेशान करने लगे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में दूल्हे ने पेश की मिसाल, सगाई में मिले 21 लाख का चेक लौटाया, एक रुपये का लिया शगुन
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play