मायावती
UP Top News Today: बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर कहा है कि देश में केवल पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस ही नहीं आर्थिक संकट भी गहराएगा। इससे करोड़ों भारतवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके जारी रहने की भी गंभीर आशंका है।मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के विरुद्ध जारी युद्ध समाप्ति की अनिश्चितता के कारण खासकर ऊर्जा संकट व विदेशी मुद्रा भंडार की चिंताएं जताई जा रही हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इसके मद्देनजर देश के लोगों से ‘संयम’ बरतने की गई अपीलों से यह साबित है कि संकट बड़ा है। कोरोनाकाल की जबरदस्त मार के बाद रोजी-रोटी का संकट झेल रही 100 करोड़ जनता के पास और अधिक संयमित होने व खोने को कुछ खास बचा नहीं है। केंद्र व राज्य सरकारें ऐसी स्थिति में उन गरीब व मेहनतकश परिवारों को थोड़ी राहत देकर उनका सहारा बनने के लिए खुद ही कुछ बेहतर करने का उपाय करें। यह जन व देशहित में उचित होगा।
मेरठ में अधिकारियों पर गाज गिरी है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनशिकायतों (आईजीआरएस) के निस्तारण में लापरवाही को लेकर 9 अफसरों, अभियंताओं के एक दिन का वेतन कटौती, 155 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नौ विभागीय नोडल अधिकारियों, अभियंताओं को अनुपस्थित पाया गया। इन सभी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने उनके एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया।
बुलंदशहर : बर्थडे पार्टी में युवकों ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस पर झोंका फायर, 10 गिरफ्तार
बुलंदशहर के औरंगाबाद में सोमवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियारों से युवकों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार-पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, दो कार और एक बाइक बरामद की है। बताया गया है कि जन्मदिन पार्टी भारतीय किसान यूनियन के नेता के बेटे की थी।
लखनऊ समेत कई जिलों तेज आंधी और बारिश की संभावना
यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से पश्चिमी इलाकों में गर्मी से फौरी राहत मिली है जबकि पूर्वी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक, तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार हैं। अमरोहा,मुरादाबाद,संभल और अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष रूप से तराई और पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुयी जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली।
लखनऊ समेत कई जिलों तेज आंधी और बारिश की संभावना
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को फिर उमड़े श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को एक बार फिर बड़ा मंगलवार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रातः मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाकर पुण्यार्जन किया। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी में पहुंच कर आराध्य के चरणों में माथा टेका और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। यहां दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही बैरीकेडिंग लगाई जा चुकी है। इस बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक-टोक भेजा जा रहा था। इस दौरान ध्वनि प्रसारण यंत्र के जरिए श्रद्धालुओं को बराबर सावधान भी किया जाता रहा।
युवक के शादी से इनकार करने पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती
पीलीभीत के कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वह नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया। घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ लगी रही और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
चाय-नाश्ते की दुकान में एक-एक कर फ़टे तीन सिलेंडर,
गोरखपुर के असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया। लगातार तीन सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे तीन सिलेंडर एक-एक कर फट गए। घटना स्थल पुलिस चौकी के सामने होने के कारण पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दुकानदार पप्पू झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद आसपास की दुकानों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने एहतियातन लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मेरठ में नौ अफसरों का वेतन कटा, 155 को नोटिस
यूपी के मेरठ में अधिकारियों पर गाज गिरी है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनशिकायतों (आईजीआरएस) के निस्तारण में लापरवाही को लेकर 9 अफसरों, अभियंताओं के एक दिन का वेतन कटौती, 155 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नौ विभागीय नोडल अधिकारियों, अभियंताओं को अनुपस्थित पाया गया। इन सभी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने उनके एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया।
रिहाई पर दबंग जश्न की रील ने आठ को फिर पहुंचा दिया जेल
गोरखपुर में जेल से छूटे एक मनबढ़ का उसके साथियों ने इस तरह स्वागत किया, मानो वह कोई जंग जीतकर लौटा हो। जेल के बाहर गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे साथियों ने उसे फूल-मालाओं से लाद दिया, जबकि घर पहुंचने पर उसकी आरती उतारी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया, जिसके बैकग्राउंड में डायलाग चल रहा था, ‘इतनी गोली मारो, जितनी प्रदेश के इतिहास में आज तक न चली हो।’ वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी
महंगाई और स्मार्ट मीटर मामले में सरकार का विरोध करते-करते सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बोल बिगड़ गए। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी
स्मार्ट मीटर की जांच को बनी समिति ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, क्यों उठे फिर सवाल?
स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनी चार सदस्यीय समिति की अंतरिम रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट में मीटर सटीक पाए गए हैं। अब इस रिपोर्ट पर सवाल बिजली कंपनियों के ही उन आंकड़ों के आधार पर खड़े हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर के बाद रीडिंग में इजाफे की बात स्वीकार की है।
आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल
यूपी के बरेली शहर के अंदर बने चौपुला पुल मंगलवार सुबह आठ बजे से 45 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान इस पुल पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सारी तैयारी पूरी करके सोमवार रात को ही जगह-जगह रूट डायवर्जन से संबंधित संकेतक और बैरियर लगा दिए हैं। आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक और थानों की पुलिस तैनात की गई है।
आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play