UP UK News LIVE: मानवाधिकार आयोग ने मांगी संभल हिंसा की रिपोर्ट, बवाल की एसपी करेंगे जांच – Zee News Hindi

UP Uttarakhand News LIVE 2024 : संभल हिंसा को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की याचिका पर सुनवाई करेगा. बदायूं के जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में आज सुनवाई होनी है. मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. संभल में अराजकता फैलाने वालों पर लगेगा एनएसए.संभल पर संसद में चर्चा. 
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE 2024 : संभल हिंसा को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की याचिका पर सुनवाई करेगा. बदायूं के जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में आज सुनवाई होनी है. मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. संभल में अराजकता फैलाने वालों पर लगेगा एनएसए.संभल पर संसद में चर्चा. 

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.  zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज,  वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है.  उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.  

Sambhal News Live: मजिस्ट्रेट जांच में 10 पुलिस कर्मियीं ने दिए बयान
संभल मामले में जो मजिस्ट्रेट जांच चल रही है. मजिस्ट्रेट के सामने हुए 10 पुलिस कर्मियीं के बयान. जिसमे सीओ भी शामिल. दरअसल संभल मामले में जिला प्रशासन ने भी जांच के आदेश दिए हुए हैं. जो मजिस्ट्रेट कर रहे हैं. एक जांच राज्य सरकार द्वारा बनाये गए Judicial Commision को दी गयी है. 
UP News Live: ताजमहल को बम से उड़ाने से धमकी
आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी. टूरिज्म विभाग के पास मेल से भेजी गई धमकी. धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई ताजमहल की सुरक्षा. ताजमहल के अंदर CISF, ताज सुरक्षा पुलिस कर रही चेकिंग. मेल करने वाले की जांच-पड़ताल में जुटी ताज सुरक्षा पुलिस.
UP News Live: 2013 के दंगों में कोर्ट पहुंचे बीजेपी के नेता
मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगों के मामले में कोर्ट में पहुंचे BJP के नेता-मंत्री. पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व मंत्री सुरेश कोर्ट पहुंचे. मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश कोर्ट पहुंचे. एमपी-एमएलए कोर्ट में दंगे की तारीख पर पहुंचे सभी नेता. महंत याति नरसिंगानंद महाराज व साध्वी प्राची कोर्ट पहुंची. एमपी एमएलए कोर्ट में कई घंटो से बैठे हुए हैं सभी नेता गण.
Rahul Gandhi LIve: राहुल गांधी को संभल से पहले रोकने को प्रशासन तैयार
संभल में प्रशासन ने राहुल गांधी को बताया कि फिलहाल BNS की धारा 163 लगी है. तो संभल न आएं. राहुल गांधी अगर आएंगे तो संभल प्रशासन अलर्ट है. उन्हें रोका जायेगा. राहुल गांधी के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ साथ गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गयी. प्रशासन की कोशिश रहेगी कि राहुल गांधी को संभल में आने से पहले ही रोका जा सके.
Farmers Protest LIve: पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों को हिरासत में लिया
संयुक्त किसान मोर्चा वार्ता के दौरान सभी किसानों को हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के लिए गौतम बुद्ध की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंची पहुंची हुई है. उनकी तमाम अधिकारी से बातचीत की जा रही है कि आगे की रणनीति क्या रहेगी.
UP Live News: संभल हिंसा मामले में राज्यसभा में हंगामा
Sambhal News:
संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि संभल में गोलियां चली हैं और यह शहर छावनी में बदल गया है. रामगोपाल यादव ने सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
 
Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान 
संभल :
मानवाधिकार आयोग ने संभल हिंसा मामले में रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने संभल के एसपी से 13 जनवरी तक रिपोर्ट तलब की है. जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा में कई लोग घायल हुए थे. अधिक जानकारी के लिए आप ऑनलाइन खोज कर सकते हैं.
UP Live News: किसान एक हफ्ते बाद दिल्ली कूच करने की तैयारी में
नोएडा :
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसान एक हफ्ते बाद दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं. किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी किसान धरने पर जोर-शोर से डटे हुए हैं. किसानों के आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है और आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा.
UP Live News: बदायूं केस में नया मोड़, वादी को पाकिस्तान से धमकी
बदायूं :
बदायूं केस के वादी को धमकी मिली है, दावा किया गया है की धमकी पाकिस्तान से मिली है. वादी मुकेश पटेल को जान से मारने की धमकी मिली और सुरक्षा मांगने के बाद भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिली.
UP/UK LIVE NEWS: अखिलेश यादव का बड़ा बयान
UP Live News:
अखिलेश यादव ने जामा मस्जिद विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन ने तानाशाही की और लोगों पर गोलियां चलाईं. उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित करने और हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है.
 
UP Live News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर  
हरदोई :
हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और डीसीएम की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अंडे बिखर गए. लोग अंडों को लूटने में जुट गए. यह हादसा कोतवाली पिहानी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 24 पर धामापुर चौराहे पर हुआ.
Uttar Pradesh Live News: हमीरपुर में टैंकर और ट्राला की भीषण टक्कर, 4 की मौत
हमीरपुर :
हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार टैंकर और ट्राला की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एक युवक की हालत नाजुक होने के चलते उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 
Uttarakhand Pradesh Live Updates: IMA की पासिंग आउट परेड 14 दिसंबर को
देहरादून:
देहरादून में आईएमए की पासिंग आउट परेड 14 दिसंबर को होगी. इस अवसर पर देश-विदेश के जैंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे. पिछले 92 वर्षों में अकादमी से 65,628 कैडेट्स पास आउट हुए हैं. इसके अलावा, 6 दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी और 12 दिसंबर को कमांडेंट परेड का आयोजन किया जाएगा.
 
UP UK News LIVE: भारत में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश 
संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान 
आज कन्नौज समेत कई जिलों में प्रदर्शन 
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा   
UP UK News LIVE: पत्नी की हत्या के बाद SDRF जवान ने की आत्महत्या
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में SDRF जवान आकाश तोमर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद SDRF जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. 
UP UK News LIVE: संभल मुद्दे पर बोले अखिलेश यादव 
‘संसद में संभल पर चर्चा हो’
‘संभल की घटना बीजेपी की रणनीति’
‘दोषी अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए’
UP UK News LIVE: समृद्ध विरासत..फिल्म में दिखी झलक
क्षेत्रीय संस्कृति को पर्देा पर उतारा
अभिनव चौहान के अभियान का चला जादू
जौनसारी फीचर फिल्म का पोस्टर लॉन्च
सीएम धामी ने लॉन्च किया प्रोमो
UP News LIVE: गलत शॉट लगा तो ADM ने पीटा!
#Badminton
गलत शॉट लगा तो ADM ने पीटा!
बैडिमिंटन का रैकेट…ADM का हथियार?
बैडमिंटन खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा #BadmintionPlayer #ADM @shukladeepali15 pic.twitter.com/85tzxGFZ7G
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 3, 2024
UP News LIVE: बागपत में शादी समारोह में बवाल
बागपत के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के कस्बे में देर रात भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे के शादी समारोह में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद को लेकर कई युवकों ने पिस्टल से तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दिल्ली पुलिस के दारोगा समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. तीनों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं.
UP News LIVE: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा 
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत के हिंदू समाज में आक्रोश है. जिसकी वजह से यूपी समेत अन्य राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है. अलीगढ़ में भी हिंदू वादियों ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है. 50 हजार से ज्यादा लोग बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग करेंगे. यह प्रदर्शन बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच के बैनर तले किया जाएगा. इसमें मंत्री असीम अरुण भी शामिल होंगे.
UP News LIVE: अपनी मांगों पर अड़े हैं किसान 
#Noida
सर्द हवा…खुला आसमान
अपनी मांगों पर अड़े हैं किसान
दलित प्रेरणा स्थल पर किसान #Farmers #NoidaNews #FarmerProtests @anchalkadyan07 pic.twitter.com/g4ZMZufgOs
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 3, 2024
UP News LIVE: अमेठी में ते रफ्तार कार पुल तोड़कर गिरी नीचे
अमेठी में तेज रफ्तार कार पुल तोड़कर नीचे गिर गई. जिससे दो लोगों को मामूली चोट लगी है. घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. गाड़ी में भारी मात्रा में पनीर भरा हुआ था. यह हादसा शहर के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र की है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 
UP News LIVE: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट 
मुजफ्फरनगर में ट्रक और बोलरो की टक्कर हो गई. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
UP News LIVE: लखनऊ लूट मामले में हुआ बड़ा एक्शन 
#Lucknow
जी यूपी -उत्तराखंड की खबर का असर
लूट मामले में हुआ बड़ा एक्शन
इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
पुलिसवाले की बेटी से हुई थी लूटपाट #Action #Thief @anchalkadyan07 pic.twitter.com/6SkRqaQktP
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 3, 2024
UP News LIVE: अलीगढ़ – बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू वादियों का 3 दिसंबर को प्रदर्शन का ऐलान
50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश अल्पसंख्यक सुरक्षा मंच के बैनर तले हिंदू वादियों ने 3 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.
हिंदू वादियों ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदु तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, लूट, हत्या,आगजनी तथा महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार चिंताजनक है और अलीगढ़ के हिंदूवादी लोग इसकी भर्त्सना करते हैं. दोपहर 12:00 बजे अलीगढ़ के गांधी पार्क चौराहे पर
Budaun news LIVE: बदायूं – जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई होगी. जिसमे 30 तारीख को इंतज़ामिया कमेटी ( मुस्लिम पक्ष पेश हुआ था और बहस हुई थी ) कल संभवता हिन्दू पक्ष पेश होगा और बहस करेगा. इस तारीख़ पर मुस्लिम पक्ष भी पहुंचेगा यह भी संभव है की बाकी बहस पूरी की जाए. इंतज़ामिया कमेटी के वकील अनवर आलम ने केस को पोषित योग्य ना होने का बताते हुए खारिज किये जाने की मांग की है. जबकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि उनके पास इसके मंदिर होने के पूरे प्रमाण हैँ और पूर्व मे आर्किलॉजिकल सर्वे हो चुके है.जिनमें मंदिर होने के प्रमाण मौजूद हैँ.  कल इसपर सीनियर डिवीजन सिविल जज / फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट मे न्यायधीश अमित कुमार सुनवाई करेंगे.
Budaun news LIVE:  बदायूं: जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई आज
बदायूं के जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में आज सुनवाई होनी है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News