UP-UK News LIVE: संभल में 46 साल से बंद पड़ी मंदिर के दरवाजे खुले, हनुमान मंदिर में साफ-सफाई शुरू – Zee News Hindi

UP-Uttarakhand News LIVE:  आज IMA पासिंग आउट परेड में देश को मिलेंगे 491 युवा अफसर. 35 विदेशी कैडेट भी होंगे पासआउट. श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई है. आज लाव लश्कर के साथ निकलेगी पेशवाई. महाकुंभ छावनी के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी को ACJM तृतीय कोर्ट ने  तलब किया है. 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिए गए हैं. लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती.
 
Trending Photos
UP-Uttarakhand News LIVE: संभल के जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में हापुड़ जिले के भी कुछ लोग शामिल हुए थे, इसकी जानकारी अज्ञात ने संभल कोतवाली प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी. SP बलिया IPS विक्रान्त वीर की विभागीय कार्रवाई समाप्त. 2014  बैच के IPS है विक्रांत वीर. आज IMA पासिंग आउट परेड में देश को मिलेंगे 491 युवा अफसर. 35 विदेशी कैडेट भी होंगे पासआउट. लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती.

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.  zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज,  वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है.  उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.

UP/UK News Live:  लिंटर गिरने से मजदूर की मौत
मऊ :
मऊ गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है.   
UP-UK News LIVE: अभ‍िनेता मुस्‍ताक खान के अपहरण मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
बिजनौर : अभिनेता मुस्ताक खान के अपहरण मामले में पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. चारों बदमाशों ने मुस्ताक खान से दो लाख रुपये की वसूली की थी. एसपी अभिषेक ने बताया कि बदमाशों के रडार पर अभिनेता शक्ति कपूर थे. गैंग के 6 सदस्य फरार हैं. गैंग का मुख्य आरोपी लवी पाल है.
UP-UK News LIVE: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने लालकृष्‍ण आडवाणी के परिजनों से जाना हाल 
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में एडमिट लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है.  आडवाणी के परिवार वालों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने फोन पर बात किया. 
UP-UK News LIVE: संभल में जामा मस्जिद के पास मंदिर?
संभल : संभल हिंसा के बाद करीब 46 साल से बंद पड़ी मंदिर को प्रशासन ने खुलावाया है. वहीं, मंदिर के सामने एक कुआं भी मिला है. यह मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से करीब 500 मीटर दूर है. 
 
UP-UK News LIVE: संभल हिंसा के बाद बंद पड़े मंदिर को खुलवाया 
संभल : संभल हिंसा के बाद 30 साल से बंद पड़े मंदिर को प्रशासन ने खुलवा दिया है. दीपा सराय में हनुमान मंदिर की सफाई करवाई गई.   
UP-UK News LIVE: एसजीपीजीआई के स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी 
लखनऊ : यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई के स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे हैं. यहां 41वें स्‍थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. 
UP-UK News LIVE: धामी सरकार के फैसले का विपक्ष भी कर रहा सराहना
देहरादून : उत्तराखंड की धामी सरकार ने पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद एक नई परंपरा को उत्तराखंड में जन्म दे दिया है,उत्तराखंड बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है,जिस निर्णय की विपक्ष भी सराहना कर रहा है
 
UP UK News LIVE: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
झांसी थाना गरौठा थाना क्षेत्र के निमगाना गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
UP UK News LIVE: रामपुर में चलती कार में लगी आग 
आग में जलकर खाक हुई कार 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
UP UK News LIVE: हाथरस से बड़ी खबर 
राहगीरों ने मुश्किल से शख्स को बाहर निकाला
कार सवार शख्स गंभीर रुप से घायल
हाथरस गेट कोतवाली की घटना 
UP UK News LIVE: अरुण वाल्मीकि के परिजन EXCLUSIVE 
#Agra
अरुण वाल्मीकि के परिजन EXCLUSIVE
प्रियंका गांधी ने उठाया मामला
संविधान पर बहस… निशाने पर बीजेपी #zeeupuk #arunvalmiki #PriyankaGandhi @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/AaiBr7yStM
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 14, 2024
UP UK News LIVE: आगरा में ताज कार्निवल फेस्ट
आगरा में ताज कार्निवल फेस्ट से सदर बाजार में 10 दिन तक धमाल
सदर बाजार में आज से शुरू हो गया ताज कार्निवल कार्यक्रम
आज से शुरू हुआ ताज कार्निवल 22 दिसंबर तक चलेगा
सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम
शिल्प कलाओं, व्यंजन, फोक कार्ड, फोक डांस का मिलेगा लुत्फ
डेली लोकल और बाहर के कलाकार परफॉर्मेंस देकर कर मनोरंजन
आगरा में नाइट स्टे के लिए ताज कार्निवल का हो रहा है आयोजन
ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आगरा में रोकने के लिए ताज कार्निवल की हुई शुरुआत
 
UP UK News LIVE: संभल में सुबह-सुबह बिजली विभाग की रेड 
बिजली चोरों के खिलाफ रेड से हड़कंप 
सपा सांसद बर्क के इलाके में छापेमारी 
दीपा सराय इलाके में एक्शन
UP UK News LIVE: संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी अपडेट
#SambhalViolence
संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी अपडेट
पुलिस के हाथ लगी एक चिट्ठी
हिंसा में बाहरी लोगों के हाथ का दावा
अज्ञात शख्स ने लिखी चिट्ठी #SambhalSP #letters #sambhalmasjid #ZeeUPUK #raid @sambhalpolice @shukladeepali15 pic.twitter.com/26iGGyHIW6
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 14, 2024
UP UK News LIVE: लखनऊ मुठभेड़ में फरार आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ मुठभेड़ में फरार हुआ आरोपी राहुल गौतम गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल अवस्था में अमित रस्तोगी हुआ था अरेस्ट, अंधेरे का फायदा उठकर राहुल गौतम हो गया था फरार, उत्तरी जोन की क्राइम टीम और बीकेटी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता, क्राइम टीम प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह और बीकेटी पुलिस ने फरार आरोपी को किया अरेस्ट,  25 हजार का इनामी वांछित बदमाश राहुल गौतम हुआ गिरफ्तार, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी
UP UK News LIVE:आगरा में मजदूर की ईंट से कुचलकर हत्या
आगरा में तकादा करने गए मजदूर की ईंट से कुचलकर हत्या
मजदूर को ताकता करना पड़ा भारी, दोस्तों ने ही पीट-पीटकर कर दी हत्या
मजदूर को तिरपाल में छुपा कर आरोपी मौके से हुए फरार
घायल अवस्था में मजदूर को परिजन ले गए अस्पताल, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
थाना मलपुरा के लक्ष्मणपुरी धनौली की घटना
पूछताछ के लिए कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया 
UP UK News LIVE: प्रयागराज महाकुंभ पर बड़ी खबर
महाकुंभ में आज निकलेगी पेशवाई
सुबह 11 बजे लाव-लश्कर के साथ निकलेंगे 
त्रिवेणी मार्ग अखाड़े के लिए होंगे रवाना 
UP UK News LIVE: लखनऊ से जुड़ी खबर
डॉक्टर किडनैपिंग मामले में चार गिरफ्तार
दो दिनों तक कार में लेकर घूमते रहे 
8 दिसंबर को किया था डॉक्टर को अगवा 
UP UK News LIVE: वाराणसी में इल्तिजा मुफ्ती का विवादित बयान 
विवादित बयान का किया गया विरोध
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके जताया विरोध 
UP UK News LIVE:  मेरठ में लिफ्ट में फंसे सपा MLA 
रफीक अंसारी के समर्थक भी थे मौजूद 
लोगों की सांसे अटकी, हुई घबराहट 
तारीख पर कोर्ट आए थे रफीक अंसारी 
UP UK News LIVE: मस्जिद में बिजली चोरी का बड़ा मामला
संभल में आज जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स और बिजली विभाग की टीम के साथ बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान नखासा थाना इलाके की मस्जिद में चेकिंग के दौरान मस्जिद में बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है. मस्जिद में सरकारी बिजली के पोल कटिया डालकर चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी. मस्जिद में 59 सीलिंग फैन, फ्रिज के अलावा बिजली के 25 से अधिक प्वाइंट लगे मिले है. यह सभी चोरी की बिजली से चलाए जा रहे थे. मस्जिद में बिजली चोरी के मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 
UP UK News LIVE: अल्मोड़ा में 276 शिक्षकों की हुई नियुक्ति 
स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर 
1.23 करोड़ रुपये का बजट 
UP News LIVE: मेरठ में बदमाश सोनू मटका का एनकाउंटर 
दिल्ली पुलिस, यूपी STF का ज्वाइंट एक्शन 
डबल मर्डर में घोषिथ था 50 हजार का इनाम
UP News LIVE: हरिद्वार में यज्ञशाला में आग से हड़कंप 
#Haridwar
यज्ञशाला में आग से हड़कंप
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
हादसे में कोई हताहत नहीं#Fire #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/9x75fEFAb5
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 14, 2024
UP Uttarakhand News LIVE Updates: सरकारी जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा
पुलिस-राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त
1 एकड़ जमीन पर किया था अवैध कब्जा
पानी की टंकी का होना था निर्माण 
 
UP News LIVE: हैदराबाद से बड़ी खबर
एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा
अल्लू अर्जुन को मिली जमानत 
थियेटर भगदड़ मामले में हुए थे गिरफ्तार 
 
Lucknow News LIVE: लखनऊ से बड़ी खबर
राहुल गांधी को ACJM तृतीय कोर्ट ने किया तलब
10 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश
सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
 
UP News LIVE: संभल के ‘सिंघम’…चोरों को अल्टीमेटम
दीपा सराय इलाके में चोरों को चेतावनी 
बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन में एसपी
कर्मचारियों को मिलती थी धमकी 
 
UP News LIVE: अतुल केस…ससुराल में नोटिस
जांच के लिए जौनपुर पहुंची बेंगलुरु पुलिस 
नोटिस चिपकाकर 3 दिन की दी मोहलत 
ससुराल वाले हो गए फरार 
 
MAHAKUMBH News Live:  श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई
आज लाव लश्कर के साथ निकलेगी पेशवाई
महाकुंभ छावनी के लिए रवानी होंगे
सभी प्रधानमंत्री जी से बहुत प्रेम करते हैं – महंत रवींद्र पुरी
 
UP News LIVE:महाकुंभ में 14 दिसंबर निकलेगी श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई
• सुबह 11 बजे लाव लश्कर के साथ साधु संत महाकुंभ छावनी के लिए होंगे रवाना,
• मौज़गीरी आश्रम से त्रिवेणी मार्ग अखाड़े के शिविर के लिए रवाना होंगे जूना के संत,
• संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और नागा संत पेशवाई छावनी प्रवेश के होंगे आकर्षण,
• रथ, बग्घी और घोड़ों पर सवार होकर निकलेगी शाही अंदाज में पेशवाई,
• पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के डीजे, बैंड भी रहेंगे शामिल,
• चांदी के हौदे पर सवार होंगे अखाड़े के महामंडलेश्वर, .
• सबसे आगे नागा संत घोड़ों पर सवार होकर निकलेंगे,
 
MAHAKUMBH News Live:  महाकुम्भ के लिए 14 जनवरी को अखाड़ों का छावनी प्रवेश 
सुबह 11 बजे लाव लश्कर के साथ साधु संत महाकुंभ छावनी के लिए होंगे रवाना.मौज़गीरी आश्रम से त्रिवेणी मार्ग अखाड़े के शिविर के लिए रवाना होंगे जूना के संत.संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और नागा संत पेशवाई छावनी प्रवेश के होंगे आकर्षण.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News