UP Uttarakhand News LIVE Updates: महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज जाएंगे. लखनऊ में मेडिकल स्टूडेंट की मौत मामले में शराब पार्टी में शामिल 16 MBBS छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है.
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. वह महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे. साथ ही मेला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. पीएम मोदी के आगमन के दो दिन पहले सीएम योगी का यह दौरा खास माना जा रहा है. पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज जाएंगे. यहां 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं, उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज होनी है. धामी सरकार कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले ले सकती है.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
UP Uttarakhand News LIVE: योगी सरकार 17 दिसंबर को पेश कर सकती है अनुपूरक बजट
लखनऊ : 16 दिसंबर से यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है. 17 दिसंबर को योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है. महाकुंभ पर केंद्रित अनुपूरक बजट का आकार 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है. सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया होगा. 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. इसके बाद उसे पारित किया जाएगा. 19 और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे.
UP Uttarakhand News LIVE: कुशीनगर में पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल
कुशीनगर : कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं पडरौना-दुदही मार्ग पर बसहिया चौराहे के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
UP Uttarakhand News LIVE: कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के 15वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम योगी
बस्ती : सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती जाएंगे. सुबह करीब 11 बजे वह कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.