Feedback
यूएस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान करीब 8 घंटे तक हवा में रहा, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा. बुधवार सुबह हुई इस घटना के वक्त Boeing 777-300 ER विमान में करीब 230 यात्री सवार थे. मंजिल पर पहुंचने के बजाय वापस दिल्ली लैंड होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
फ्लाइट ट्रैकिंग के मुताबिक, विमान उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद चीन के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुका था. तभी उसमें कोई खराबी आ गई. इसके बाद तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत पायलट ने विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया.
एयर इंडिया ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है. एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI173 को तकनीकी दिक्कत के कारण तय नियमों के तहत वापस लाया गया है. विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर चुका है. अब एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के हिसाब से इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. बीच रास्ते से विमान के लौटने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है.
हालांकि, यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया दूसरे इंतजाम कर रही है. कंपनी का कहना है कि यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को भेजने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड टीम मुस्तैद है. वह लगातार यात्रियों की मदद कर रही है. जरूरत के हिसाब से लोगों को होटल, खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है. साथ ही टिकट रीशेड्यूल करने का विकल्प भी मिल रहा है.
एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है. राहत की बात यह रही कि तकनीकी दिक्कत के बावजूद विमान सुरक्षित दिल्ली लौट आया. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है, ताकि खराबी की असली वजह पता चल सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू