Feedback
ईरान ने अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया
ईरान में हर तरफ धमाकों का शोर
रुक नहीं रहे अमेरिकी हमले
फारस की खाड़ी में घुसपैठ का बुरा होगा अंजाम: अराघची की धमकी
केशम द्वीप धमाकों से दहला
होर्मुज के आसपास एयर डिफेंस और रडार सिस्टम पर अटैक
ईरान में अलग-अलग जगहों पर अटैक
ईरान पर हमले शुरू, ट्रंप बोले- जवाब देना बहुत जरूरी था
ईरान ने ट्रंप का दावा नकारा
ईरान और अमेरिका में ताजा विवाद क्या है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह दावा करने के बाद कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है, अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी. दूसरी तरफ ईरान का दावा है कि अमेरिका के अपाचे हेलिकॉप्टर को उन्होंने नहीं गिराया. साथ ही दावा किया गया है कि अमेरिका इस घटना का बहाना बनाकर ईरान पर हमले कर रहा है. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है तथा शांति वार्ता की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गई सैन्य कार्रवाई थी. जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश अंजाम दिया गया था. एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था. CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़के निकट स्थित ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को निशाना बनाया.
अमेरिका का कहना है कि यह हमला उसके सैनिकों और इलाके से गुजर रहे इंटरनेशनल कॉमर्शियल शिप्स पर हुए हालिया हमलों के जवाब में किया गया. CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी ईरानी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है.
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ईरान पर हमलों का तीसरा दौर शुरू हो गया है. अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू कर दिए हैं और सैन्य कार्रवाई अभी भी चल रही है.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि हालिया हमले ईरान को चेतावनी देने के लिए किए गए हैं. उनका कहना है कि इन हमलों से युद्ध खत्म करने के लिए चल रही बातचीत पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है.
अब ईरान ने अमेरिकी बेसों पर हमला शुरू करने का दावा किया है. ईरान की टॉप जॉइंट मिलिट्री कमांड, ‘खतम अल-अंबिया’ ने कहा कि ‘दक्षिणी ईरान में अमेरिकी आक्रामकता’ के जवाब में इलाके में मौजूद कुछ अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
ईरान की मीडिया का कहना है कि दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर फिर धमाके की आवाज सुनी गई. वहीं बंदर अब्बास में लगातार कई धमाके सुने गए. इसके अलावा ईरान के सिरिक में एक और धमाके की आवाज सुनी गई.
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया है कि ईरान के जास्क इलाके में फिर से धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं.
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘युद्ध के मैदान में हार के बावजूद, U.S. ने हमारे इरादे को परखने का फैसला किया. हमारी ताकतवर सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगी. अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे इलाके से चले जाएं. फारस की खाड़ी के इतिहास में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजाम के बारे में कई अध्याय हैं.’
ईरान की तरफ से जानकारी मिली है कि केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों की वजह से छह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. ऐसा माना जा रहा है कि ये अटैक ड्रोन नहीं, लड़ाकू विमान से किया गया.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों में होर्मुज के आसपास कई एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था.
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि होर्मुज में स्थित केशम द्वीप पर हमला हुआ और सिरिक में एक प्रोजेक्टाइल के टकराने की पुष्टि हुई है. बंदर अब्बास पर भी अटैक हुआ. ईरान की समाचार एजेंसी के मुताबिक, होर्मोजगन के पूर्वी इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई.
कुछ वक्त बाद ही अमेरिकी सेना ने ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर हमला बोल दिया. ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिकी सेना एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद ईरान पर हमले कर रही है, और उन्होंने कहा कि जवाब देना बहुत जरूरी था.
ट्रंप के दावे को ईरान ने नकार दिया, उन्होंने कहा कि अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर उन्होंने नहीं गिराया है. ईरान ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वो ऐसे बहाने खोजकर हमपर हमला करना चाहते हैं.
मंगलवार रात होर्मुज में अमेरिका का एक एपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये क्रैश ईरानी हमलों की वजह से हुआ. हालांकि, दोनों पायलट्स को ड्रोन की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था. ट्रंप ने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू