US-Israel-Iran War LIVE: इस्लामाबाद पहुंचे अराघची, पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से नहीं करेंगे बताचीत, PAK को सौंपेंगे ईरानी शर्तें – AajTak

Feedback
पाकिस्तानी नेताओं से मुलाकात करेंगे अराघची
ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार किया, कहा- pak को सौंपेगे जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार देर रात अराघची के नेतृत्व वाली ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा, जहां वो क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान से बातचीत के लिए अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे, जहां वह ईरान के विदेश मंत्री अराघची से बातचीत करेंगे.
दूसरी ओर सईद मोहम्मद मरांडी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ईरान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में ट्रंप सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे और केवल युद्ध समाप्ति के संबंध में ईरान के विचारों और दृष्टिकोणों को पाकिस्तानी पक्ष से अवगत कराएंगे. उनकी ये यात्रा जनरल आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा के जवाब में आयोजित की जा रही है.
इन बयानों के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता पर फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
अमेरिका-ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से जुड़ी जानकारी के लिए पेज पर बने रहें…
शुक्रवार देर रात को अराघची के पाकिस्तान पहुंचने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान के उच्चस्तरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय विकास, शांति तथा स्थिरता के प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे.
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान की विदेश मंत्री शुक्रवार रात के पाकिस्तानी राजधानी तो पहुंच गए हैं, लेकिन वह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे. इस बारे में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.
बगाई ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी बैठक की योजना नहीं है. ईरान की युद्ध समाप्ति को लेकर अपनी शर्तें, टिप्पणियां पाकिस्तान को सौंपेगा.’

बगाई ने पुष्टि की कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची इस्लामाबाद पहुंच गए हैं और अमेरिकी थोपे गए आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और हमारे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता और सद्भावना प्रयासों के तहत पाकिस्तानी उच्च स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News