Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025 Live: काउंटिंग जारी, रुद्रप्रयाग में भाजपा को बड़ा झटका – Jagran

Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live Updates: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा गुरुवार को खुलेगा। इसके लिए 89 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
Uttarakhand Panchayat Chunav Results LIVE: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा गुरुवार को खुलेगा। इसके लिए 89 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 15,024 कार्मिक मतगणना में जुटेंगे, जबकि 8926 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ताड़ीखेत ब्लाक की पंतकोटला ग्राम पंचायत सीट से भुवन चंद्र बने प्रधान। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को हराया।
मुनस्यारी। क्विरीजीमिया ग्राम पंचायत की विकास खंड में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय युवती ईशा ग्राम प्रधान चुनी गई। उसकी शैक्षिक योग्यता बीए बीएड है। यह मुनस्यारी का दूरस्थ गांव है।
ताड़ीखेत ब्लाक की मंगचौडा ग्राम पंचायत सीट से पूजा मेहरा बनीं प्रधान।
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के रानीहाट नैथाना सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्‍य बने संजय रावत।चौरास के नौर ग्राम सभा से प्रधान बने आशीष गैरोला।
 विकासखंड चकराता:
1- बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी। चंद्रादेवी को 146 वोट व सुरेखा को 98 वोट मिले।
2-चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी। सर्वानन्द को 252 व राजेंद्र दत्त को 227 वोट मिले।
 रुद्रप्रयाग जिले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांडारा जिला पंचायत सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेंस के अजयवीर ने भाजपा के सुमन नेगी को हराया है।
 नैनीताल। ओखलढूंगा बीडीसी सदस्य में चिराग बोरा जीते।
देहरादून। कोटिमयचक से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हिमांशु पंवार ने 30 वोट से जीत दर्ज की।
 देहरादून। रामनगर डांडा प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुकरेती 171 वोट से जीते।
 ताड़ीखेत ब्लाक की पीपलटाना ग्राम पंचायत से प्रियंका पांडे प्रधान चुनी गईं।
 पिथौरागढ़। बिण विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों के पहले चक्र के मतपत्र चौकाने वाले नजर आए। कुछ मतपत्र खाली थे कही पर मुहर नही लगी थी। कुछ मतपत्रों में सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह पर मोहर थी। हद तो तब नजर आई जब मुहर के स्थान पर अंगूठे लगाए थे। कुछ बूथों पर तो रद्द मतपत्रों की संख्या 20 से 25 तक थी। उड़इसेरा गाव में प्रधान मात्र चार मतों से विजयी रहा। यहां पर सबसे अधिक मतपत्र रद्द रहे। मतदाताओं का मतदान का यह व्यवहार अजीब प्रतीत हो रहा है। गिनती आठ राउंड में होगी। एक राउंड की गिनती में लगभग ढाई घंटे का समय लगा।
 रानीखेत। ताड़ीखेत की मंगचौडा सीट से निर्दलीय बीडीसी प्रत्याशी बबली मेहरा जीतीं।
रानीखेत में बीडीसी पद पर पूर्व प्रमुख रचना चुनाव जीतीं।
ताड़ीखेत की चर्चित मकड़ौं क्षेत्र पंचायत सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत 211 मतों से चुनाव जीत गई हैं।
टिहरी के विकासखंड जाखनीधार मंदार जिला पंचायत वार्ड से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी विजय पाल रावत लगभग 500 वोटों से आगे चल रहे।
भीमताल ब्लॉक
क्षेत्र पंचायत सदस्य
जंगलियागांव- एससी आरक्षित-गीता आर्य
रानीबाग द्वितीय-संदीप राणा
बेलुवाखानखान प्रथम-शांति पांडेय
थापला- चित्रा पंत
बेल-संदीप गोस्वामी
रानीबाग प्रथम-ज्योति डसीला
रौंसिल- ममता भनवाल
ग्राम प्रधान
पिनरौ- तारा पलड़िया
बानना- दीपा
पस्तोला-खष्टी राघव
हरिनगर जंगलियागांव-जानकी
पांडेगांव-कृष्ण चंद्र
डहरा -मनोज
जलालगांव-खुशाल सिंह बिष्ट
पनियाबोर-मनोज कुमार
 चंपावत में मतगणना स्थल से बाहर भारी हुजूम उमड़ा।
देहरादून। ग्राम पंचायत धनोला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पर साक्षी थापा ने 23 वोट से जीत दर्ज।
बीडीसी के परिणाम आने लगे। मलोहाघाट विविल से ममता जीती।
पिथौरागढ़ में विकासखंड विण से प्रथम राउंड में ग्राम प्रधान के विजयी प्रत्याशियों की सूची
1. आगर- शंकर प्रसाद
2. छेड़ा- त्रिलोक सिंह
3. स्याला- रमा पाटनी, 20 मतों से विजयी
4. ढुंगाभूल- बलवंत सिंह
5. छाना पांडे- गौरव पांडे, 42 मतों से
6. मझेड़ा- कपिल जोशी, 36 मतों से
7. पाली- मुकेश कुमार- निर्विरोध
8. उखड़ीसेरी- कुंडल सिंह बसेड़ा, चार मतों से विजयी
9. तिलतड़- धीरेंद्र चंद
10. रोड़ी- पवन रोड़ियाल
11. झूणी- बबीता देवी
12. मलान- विमला रावत, निर्विरोध
13. सटगल- सुषमा देवी

रामनगर में पाटकोट से जितेंद्र, क्यारी से नवीन सती सती, छोई से इंदु लटवाल, भलोन से धर्मेंद्र, टेड़ा से रश्मि रावत, चुकुम से मनोहर लाल ग्राम प्रधान चुने गए।
टिहरी। विकासखंड भिलंगना 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों की मतगणना पूरी।
डीडीहाट विकास खण्ड में विजयी ग्राम प्रधान
क्षेत्र पंचायत सदस्य
रामनगर में 50 में से सात प्रधान पदों का रिजल्ट आया।
देहरादून की छह विकासखंड के 1095 बूथों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई हैं। विकासखंड चकराता एवं कालसी में 24-24, विकासनगर 60, सहसपुर 50, रायपुर 30, डोईवाला में 47 टेबल लगाई हैं।
कुमाऊं के छह जिलों के 41 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। पहले प्रधान पद पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है और परिणाम भी आने लगे हैं। इसके बाद बीडीसी मेंबर और फिर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना होगी। प्रत्याशी व समर्थक मतगणना केंद्रों में जुटे हैं।
रामनगर में मतगणना स्थल के बाहर से प्रत्याशियों की जीत के लिए लगाई गई माला की दुकान।

सल्ट ब्लाक के लिए जीआईसी खुमाड़ में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहले राउंड की गिनती चल रही है।
देवली बगड
ग्राम पंचायत कोला
ग्राम पंचायत मलाण
ग्राम पंचायत जाजर
ग्राम पंचायत धूरा
ग्राम पंचायत खौडी
 रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड मुख्यालय में शांति पूर्वक चल रही‌‌ मतगणना।
रामनगर में प्रधान पद पर नवीन सती लगातार 21 वोट से जीते।
 ग्राम पंचायत कोटिमयचक से प्रधान बनीं शिवानी, 17 वोट से जीत दर्ज की।
दूधली से अनूप प्रधान बने।
नागल ज्वालापुर से जितेंद्र कुमार बने ग्राम प्रधान।
नागल बुलंदावाला से प्रधान पद हेतु अंजू की जीत।
सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा बनीं प्रधान।
ग्राम पंचायत कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनी, 157 वोट से जीत दर्ज की।
 ग्राम पंचायत धनोला से सोनिया थापा बनीं प्रधान, 30 वोट से जीत दर्ज की।
 ग्राम पंचायत चलचला से ऊषा देवी ग्राम प्रधान बनीं, 53 वोट से जीत दर्ज।
 ग्राम पंचायत कार्ली गाड से राकेश जवाड़ी से बने प्रधान , 200 वोट से जीत दर्ज।
 ग्राम पंचायत सिल्ला से मगन लाल उनियाल बने प्रधान, एक वोट से जीत दर्ज की।
देहरादून। ग्राम पंचायत फुलेत ने जयकृष्ण ममगाईं बने प्रधान, 15 वोट से जीते।
 देहरादून। सौडा सरोली ने कंचन राणा ग्राम प्रधान बनीं। 100 वोट से जीत की दर्ज।

 रायपुर विकासखंड की मतगणना करते कार्मिक।
स्याल्दे ब्लाक मुख्यालय के बाहर प्रत्याशी समर्थक भी जुटने लगे हैं। यहां प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना को 14 टेबल लगी हैं।
अल्मोड़ा। पहले चरण में ग्राम प्रधानों की मत पेटियां खोली जा रही हैं। द्वितीय चरण में क्षेत्र पंचायत तथा तृतीय चरण में जिला पंचायत के प्रत्याशियों की मत पेटियां खोली जाएंगी।
 रामनगर महाविद्यालय में पंचायत चुनाव की मतगणना में जुटे कार्मिक।
रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रण में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 1472 पदों पर हुए चुनाव में 4566 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद थी।आज मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई तो प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की नजर हार जीत पर लगी है।मतपत्रों की छंटाई करने में मतगणना कर्मी जुटे हैं।
जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज व खटीमा ब्लाक क्षेत्र में कुल 745433 मतदाताओं में से 613577 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मत पत्रों की गणना के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेटों, 500 मतगणना सुपरवाइजर और 2000 मतगणना सहायकों की डयूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। पहली शिफ्ट के कर्मचारी सुबह छह बजे से मतगणना स्थल पहुंचकर आठ बजे से वोटों की गिनती करेंगे। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी शाम छह बजे मतगणना स्थल पहुंचेंगे। जो कार्य समाप्ति तक रहेंगे। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के मत पत्रों की गिनती होगी। उसके बाद प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्र गिने जाएंगे। इसके लिए 225 टेबलों पर 2500 कार्मिक मतों की गिनती कर रहे हैं। इनमें 500 मतगणना सुपरवाइजर व 2000 मतगणना सहायक लगाए गए हैं। मतगणना के लिए विकास खंड खटीमा में 30 टेबल, सितारगंज में 40 टेबल, रुद्रपुर में 26 टेबल, गदरपुर में 34 टेबल, बाजपुर में 35 टेबल, काशीपुर में 34 टेबल व जसपुर 26 टेबल लगाई जाएंगी।
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंटों की निगाहें मतपत्रों पर लगी हैं कि एक भी मतपत्र इधर उधर न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है ।जिससे मतगणना में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो सके।
त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत चल रही प्रक्रिया में गुरुवार सुबह 7.40 बजे संबंधित उप जिलाधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। तत्पश्चात निर्वाचन कर्मी मत पेटिकाओं को मतगणना कक्ष में लाये। सुबह 8.00 बजे से जिले के सभी 15 विकास खण्डों में मतगणना शुरु हो गयी। गौरतलब है कि पौड़ी जनपद में 1166 ग्राम पंचायतें हैं। 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 38 जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव हुए हैं। मतगणना के लिये 15 विकासखंडों में 180 टेबल लगायी गयी हैं।
देहरादून में रायपुर विकासखंड की 61 बूथों की मतगणना शुरू हो गयी है। मतगणना को लेकर कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल पहुंच गए थे। कार्मिकों की उपस्थिति को लेकर दो टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ मतगणना के लिए 24 टेबल लगाई गई है। प्रति टेबल मतगणना के लिए प्रवेक्षक समेत पांच कार्मिक तैनात किए गए है। मतपेटियां टेबल पर पहुंच चुकी है। कार्मिकों ने बैलेट की गड्डी बनानी शुरू कर दी है। तकरीबन दो घण्टे बैलेट की गड्डी बनाने में लगेगा। जिसके बाद बैलेट गिनाने शुरू होंगे। इसके साथ ही माइक खराब होने से कार्मिकों को मतगणना टेबल तक पहुंचने में परेशानी हुई। मतगणना रूम के बाहर पुलिस कर्मी तैनात हो गए हैं। जिन प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के पास हैं। उनको मतगणना रूम में प्रवेश दिया जा रहा है।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। जिला निर्वाचन के हिसाब से रायपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा मतदान 86.59 प्रतिशत हुआ है। लेकिन वोटर की संख्या बल कम है। इसी क्रम में चकराता विकासखंड में 76.60, कालसी में 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन दोनों विकासखंड में 47 हजार से कम मतदाताओं ने मतदान किया। ऐसे में कालसी और चकराता विकासखंड में रात 10 बजे तक मतगणना पूरी होने के आसार लगाए जा रहे हैं।
देहरादून जिले में दोपहर तक रायपुर विकासखंड की मतगणना पूरी हो जाएगी। जबकि सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर में मतप्रतिशत घटा है। लेकिन तीनों विकासखंड में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। इन विकासखंडों में रातभर मतगणना का दौर जारी रहेगा।
आज देहरादून की छह विकासखंडों में त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना होनी है। मतपेटी में कैद प्रत्याशियों का परिणाम होने के साथ ही भविष्य भी तय हो जाएगा। विभिन्न पदों के लिए 4,24,455 मतदाओं ने 1934 प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। रायपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा 86.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन अन्य विकासखंडों की अपेक्षा यहां मतदाताओं की संख्या बल कम है। विकासखंड में विभिन्न पदों के लिए 19621 मतदाताओं ने मतदान किया।
पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने दावा किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया। इसलिए पंचायतों में भाजपा की रिकार्ड जीत सुनिश्चित है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने में जुटी है और पंचायत चुनाव में जनता ने सरकार के इन कार्यों पर मुहर लगाई है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 और द्वितीय चरण में 70 प्रतिशत मतदान इसका उदाहरण है।
उन्होंने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के साथ ही सरकार द्वारा पंचायतों में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया और कहा कि इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना केंद्र व उसके आसपास से विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
 राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल के अनुसार मतगणना की निगरानी प्रेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी करेंगे। रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर से चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
अब गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें साफ होगा कि किसके सिर जीत का सेहरा बंधा और किसे पराजय मिली। मतगणना के दृष्टिगत सभी जिलों में ब्लाक मुख्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है।
हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में 24 व 28 जुलाई को मतदान हुआ था। दोनों चरणों में कुल 68.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के दृष्टिगत प्रेक्षक व जोनल मजिस्ट्रेट ने मोर्चा संभाल लिया है। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पंचायतों में 22,429 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News