Vaishali News: रात के अंधेरे में दारोगा जी सीख रहे थे कार, युवक को कुचला और छोड़कर फरार – Zee News Hindi

Vaishali Latest News: वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाने में तैनात दारोगा जी सीख रहे थे. दारोगा जी की गाड़ी ने रात को युवक को कुचल दिया. इसके बाद दुकान में जोरदार टक्कर मारी दी. 
Trending Photos
Vaishali News: वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाने की सरकारी गाड़ी ने सड़क पैदल रहे राहगीर को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि दारोगा जी रात के अंधेरे में कार चलना सीख रहे थे. इस दौरान उनकी कार से एक युवक सड़क पर घसीटता हुआ दूर तक चला गया. इसके बावजूद दारोगा जी सरकारी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई.

आक्रोशित लोगों ने गाड़ी घेराव कर चाबी छीन ली
दारोगा जी कार आखिरकार कर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे किनारे बिरयानी की दुकान में जाकर जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना दुकान के सामने लगे एक मकान में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आक्रोशित लोगों ने गाड़ी घेराव कर चाबी छीन ली. वहीं, लोगों की भीड़ जुटती देख गाड़ी में बैठे सिपाही को छोड़कर दारोगा जी फरार हो गए. 

स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस के खिलाफ नाराज़गी दिखाई. कैमरे में सरकारी गाड़ी के नीचे घसीटता युवक, सरकारी गाड़ी की दुकान में जोरदार टक्कर कैद हो गई है. स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया.

​यह भी पढ़ें:‘8 साल से भाई से मेरा कोई रिश्ता नहीं’, मंत्री रेणु देवी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
पुलिस ने मामले की जांच 
सरकारी गाड़ी का घेराव खींचकर स्थनीय लोगों ने पुलिसकर्मी को गाड़ी से बाहर निकाला. साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया. लोगों सड़क पर भीड़ लगा दी. डीएसपी (DSP) ओम प्रकाश ने कहा कि हम लोग पूरे मामले के जांच कर रहे हैं.

रिपोर्ट: रवि मिश्रा
यह भी पढ़ें:भगवान ऐसा भाई किसी को ना दीजिएगा! बच्चे के विवाद में लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News