Vande Bharat: लो आ गई बड़ी खुशखबरी, एक नहीं, चार-चार वंदे भारत होने जा रहीं लॉन्च; जानें रूट्स – Hindustan

Vande Bharat, Indian Railways: देशभर में लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। अब स्लीपर वंदे भारत का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच, चेयर कार वाली वंदे भारत भी नए-नए रूटों पर चलाई जा रही है। अब भारतीय रेलवे चार नई वंदे भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसमें से यूपी को दो वंदे भारत ट्रेनें मिलेंगी, जोकि यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी चार नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किए जाने की पुष्टि की है। ये वंदे भारत ट्रेनों से कर्नाटक, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की जनता को फायदा होगा। ये वंदे भारत ट्रेनें केसीआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत, फिरोजपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, वाराणसी-खजूराहो वंदे भारत और लखनऊ-सहारनपुर रूट पर चलेंगी।
इस बीच केसीआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत की डिटेल्स सामने आ गई हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा शुक्रवार को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन नंबर 26651 KSR बेंगलुरु-एर्नाकुलम जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.10 बजे बेंगलुरु से निकलेगी और दोपहर 1.50 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। वापसी सर्विस, 26652 एर्नाकुलम जंक्शन-KSR बेंगलुरु, दोपहर 2.20 बजे एर्नाकुलम से निकलेगी और रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन कृष्णराजपुरम, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में रुकेगी।
मंत्रालय ने दक्षिणी रेलवे और दक्षिण पश्चिमी रेलवे जोन को जल्द से जल्द सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है, ‘अगर जरूरत पड़ी, तो शुरुआती ट्रेन को एक स्पेशल सर्विस के तौर पर चलाया जा सकता है जो बाद में अपने संबंधित लिंक को चुनेगी।” तिरुवनंतपुरम-कासरगोड और तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु रूट के बाद यह केरल में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस होगी।
लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News