Varanasi News: अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने का आरोप, पति समेत तीन पर केस – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करता था। इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया जाता था। पीड़िता की शादी करीब आठ वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के निवासी विष्णु प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र में रहने लगी। महिला का आरोप है कि पति कोई काम नहीं करता था और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।
सास और ससुर भी पति का पक्ष लेते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर उस पर देह व्यापार शुरू करने का दबाव बनाते थे और कहते थे कि इससे अधिक कमाई होगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि एक घटना में पति ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर धमकी दी गई कि यदि उसने देह व्यापार नहीं किया तो वीडियो उसके मायके और रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिया जाएगा।महिला के मुताबिक 29 अगस्त को वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके पश्चिम बंगाल चली गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके परिजनों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि आरोपी वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News