Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना चौक को आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। निर्धारित गुणवत्ता पर थर्ड पार्टी ऑडिट में खरा उतरने पर थाने को यह उपलब्धि मिली है। सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगातार तीन माह तक थर्ड पार्टी की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर किए गए निरीक्षण में सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली पाए जाने के बाद यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इसी गुणवत्ता को आधार बनाकर अन्य थानों को भी बेहतर मानकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व पुलिस आयुक्त ने चौक थाने का निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों में जागरूकता अभियान चलाने तथा मिशन शक्ति, 112, 1090, 1076 एवं 1930 की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play