Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत संभालने वाले सबसे पुराने जीवंत शहर में ‘नए भारत’ का स्वप्न भी जवान हुआ। ‘विंग्स ओवर गंगा’ में भारतीय वायुसेना के दमखम के साथ ही यह भी नजर आया कि कैसे जज्बे से भरपूर नया भारत अपनी तकनीकी क्षमताओं का विस्तार कर सामरिक दक्षता हासिल करता जा रहा है। शनिवार के एयर शो में नमो घाट पर मौजूद एनसीसी के युवा कैडेटों ने न सिर्फ इस दक्षता से रूबरू हुए, बल्कि देश के लिए खुद भी कुछ करने की भावना लेकर लौटे। नमो घाट पर दीर्घाओं में शनिवार को बीएचयू, हरिश्चंद्र कॉलेज, चंदौली, यूपी कॉलेज सहित कई बटालियनों के बालक और बालिका एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
सेना के तौर तरीकों की बुनियादी समझ के चलते इनके लिए यह अनुभव और भी खास था। दीर्घा में मौजूद वायुसेना के अधिकारियों ने इन्हें देश के आसमानी फाइटर्स से परिचित कराया और उनकी खासियतें भी बताईं। सबसे ज्यादा उत्सुकता स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस को देखने की थी। कैडेटों को बताया गया कि ‘हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ द्वारा विकसित यह लड़ाकू विमान 2200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। टेललेस (पूंछ रहित) डेल्टा विंग डिजाइन की वजह से दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है। साथ ही दुनिया के सबसे हल्के लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। तेजस वह सभी मूव्स कर सकता है जो दुनियाभर में चौथी और पांचवीं पीढ़ी के अग्रणी युद्धक विमान करते हैं। इनमें खासतौर पर वर्टिकल पिचबैक, वर्टिकल चार्ली, मैक्सिमम रेट टर्न, रेड आई टर्न, स्लो मार्च और इनवर्टेड फ्लाइट शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play